Fastest news from Uttarakhand

(मॉस्को)रूस में फिर मची खलबली: परमाणु हथियारों से जुड़ा ब्रीफकेस रखने वाले जनरल गायब!

मॉस्को।  यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियानों के डिप्टी कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन गायब हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार पिछले सप्ताह वैगनर समूह द्वारा किए गए विद्रोह में उनकी कथित संलिप्तता के लिए उन्हें गिरफ्तार किया है। हालांकि उनकी गिरफ़्तारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जनरल, जो एयरोस्पेस फोर्सेज के कमांडर भी हैं, को 24 जून के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया। उसी दिन वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन ने सशस्त्र विद्रोह शुरू किया था। जब जनरल के ठिकाने के बारे में पूछा गया, तो सूत्र ने कहा: हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।

67 वर्षीय गेरासिमोव यूक्रेन में रूस के यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के कमांडर हैं और रूस के तीन परमाणु ब्रीफकेस में से एक के धारक हैं। सीरियाई संघर्ष में उनकी आक्रामक रणनीति के लिए रूसी प्रेस ने जनरल आर्मगेडन उपनाम दिया है, वे यूक्रेन में रूसी बलों के उप कमांडर हैं।

इससे पहले बुधवार को, युद्ध-समर्थक ब्लॉगर व्लादिमीर रोमानोव ने कहा था कि सुरोविकिन को विद्रोह के एक दिन बाद 25 जून को हिरासत में लिया गया और दावा किया कि जनरल को मॉस्को के लेफोर्टोवो हिरासत केंद्र में रखा है। एक टेलीग्राम पोस्ट में बंद पड़े एको मोस्किवी रेडियो स्टेशन के प्रधान संपादक एलेक्सी वेनेडिक्टोव ने कहा कि सुरोविकिन तीन दिनों से अपने परिवार के संपर्क में नहीं हैं और उनके गार्ड भी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार 24 जून को प्रिगोजिन के नेतृत्व में उनके सैनिकों ने दक्षिणी रूसी शहर रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्ज़ा कर लिया, मॉस्को की ओर मार्च किया और रास्ते में रूसी सैन्य हेलीकॉप्टरों और एक विमान को मार गिराया। बाद में बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मदद से एक समझौता होने के बाद उनका विद्रोह समाप्त हो गया। रूसी अधिकारियों ने कहा है कि वैगनर को निरस्त्र कर दिया जाएगा लेकिन इसके सदस्य इस विद्रोह पर मुकदमे से बच जाएंगे।
 

Leave A Reply

Your email address will not be published.