देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Weather Update: दिल्ली-NCR में अगले 6 दिन मौसम रहेगा ऐसा, यूपी-बिहार वालों के लिए भी है बड़ी अपडेट

By Rajat Sharma

Updated on:


Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में मानसून का मिजाज़ बरकरार है, लेकिन मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। दिल्ली में अगले छह दिनों तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी का दौर चल सकता है।

तापमान में ज्यादा उछाल नहीं आएगा और अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी मानसून सक्रिय है, लेकिन रक्षाबंधन के दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में चिपचिपी गर्मी का कहर

बुधवार को दिल्ली में बादलों और धूप की लुकाछिपी के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 60 से 85 प्रतिशत के बीच होने की वजह से चिपचिपाहट का एहसास हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन दिल्लीवासियों को हल्की बारिश के साथ ऐसी ही उमस का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है। लखनऊ समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 7 अगस्त के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली जैसे जिले इस अलर्ट में शामिल हैं।

हालांकि, अच्छी खबर यह है कि रक्षाबंधन (9 अगस्त) के दिन भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। त्योहार के दिन मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

हरियाणा में मानसून की रफ्तार

हरियाणा में भी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे जिले बारिश के दायरे में हैं। वहीं, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद और भिवानी जैसे जिले सूखे रह सकते हैं। इस बार हरियाणा में औसतन 19 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है, लेकिन कुछ इलाकों में बारिश अभी भी सामान्य से कम है।

Leave a Comment