देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Vi Annual Plans : अब पूरे साल रिचार्ज से छुटकारा, Vi दे रहा 50GB एक्सट्रा डेटा फ्री

By Rajat Sharma

Published on:


Vi Annual Plans : इनमें दो प्लान ऐसे हैं, जिनमें आपको बिना किसी एक्सट्रा चार्ज 50जीबी ज्यादा डेटा मिलेगा। वहीं, एक प्लान ऐसा है, जो 21 ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन देता है। सभी प्लान फ्री कॉलिंग और डेली 2जीबी डेटा के साथ आते हैं।

पूरे एक साल रिचार्ज कराने से छुटकारा, 50GB एक्स्ट्रा डेटा फ्री, 21 ओटीटी ऐप भी

पूरे एक साल मोबाइल रिचार्ज से फुर्सत चाहते हैं, तो Vodafone-Idea के पोर्टफोलियो में आपके लिए तीन जबरदस्त प्लान हैं। इनमें दो प्लान ऐसे हैं, जिनमें आपको बिना किसी एक्सट्रा चार्ज 50जीबी ज्यादा डेटा मिलेगा। वहीं, एक प्लान ऐसा है, जो 21 ओटीटी ऐप का सब्सक्रिप्शन देता है। सभी प्लान फ्री कॉलिंग और डेली 2जीबी डेटा के साथ आते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं इन Vodafone-Idea प्लान के बारे में।

3699 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह Vodafone-Idea प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी 90 दिन के लिए 50जीबी एक्सट्रा डेटा भी दे रही है। यह Vodafone-Idea प्लान हाफ डे अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट के साथ आता है।

कॉलिंग और ओटीटी का भी मजा
Vodafone-Idea का यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस देता है। इसमें आपको एक साल के लिए जियो हॉटस्टार का ऐक्सेस मिलेगा।

3799 रुपये वाला प्लान

यह Vodafone-Idea प्लान भी 365 दिन चलता है। इसमें आपको हर दिन 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में 90 दिन के लिए 50जीबी एक्सट्रा डेटा दिया जा रहा है। यह Vodafone-Idea प्लान भी हाफ डे अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट के साथ आता है।

कॉलिंग और ओटीटी का भी मजा

प्लान में कंपनी रोज 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग दे रही है। यह Vodafone-Idea प्लान 1 साल के लिए अमेजन प्राइम लाइट का ऐक्सेस देता है।

4999 रुपये वाला प्लान

इस Vodafone-Idea प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। इसमें आपको रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान हर दिन 100 फ्री एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है।

21 ओटीटी ऐप फ्री

कंपनी का यह Vodafone-Idea प्लान अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसमें आपको ViMTV का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जो जियो हॉटस्टार, सोनी लिव और जी5 जैसे 20 ओटीटी ऐप के ऐक्सेस के साथ आता है।

Advertisement

Leave a Comment