देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Palghar : बेमौसम बारिश में फसल बर्बाद, सरकार ने दिए मात्र ₹2.30 – किसान नाराज़

By Rajat Sharma

Updated on:


Palghar : पालघर जिले के एक किसान ने सोमवार को बड़ा दावा किया है। बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान के लिए राज्य सरकार ने उन्हें महज 2.30 रुपये का मुआवजा दिया। वाडा तालुका के शिलोत्तर गांव के मधुकर बाबूराव पाटिल ने अपने धान के खेतों को भारी नुकसान होने पर मुआवजे की मांग की और एक आवेदन जमा किया।

पाटिल ने बताया, ‘इस बार लगातार बारिश ने धान की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। फसल पानी में डूब गई और सड़ने लगी। पुआल तक काला पड़ गया, जिससे पशुओं के चारे की भारी कमी हो गई और मुसीबतें बढ़ गईं। इतने बड़े नुकसान के बाद बैंक खाते में सिर्फ 2.30 रुपये देखकर हैरानी हो गई।’

उद्धव ठाकरे ने उठाया मुद्दा

पाटिल के नाम और उनकी पत्नी-बेटियों के नाम पर कुल 11 एकड़ जमीन है। शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया। ठाकरे ने कहा, ‘पालघर के किसानों को फसल बीमा मुआवजे में सिर्फ 2 रुपये और कुछ पैसे मिलना सरासर मजाक है।’

ठाकरे ने आगे कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री से केंद्रीय मदद के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा था, लेकिन लगता नहीं कि ऐसा कोई प्रस्ताव गया। राज्य सरकार को फौरन कर्जमाफी का ऐलान करना चाहिए और प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये की मदद देनी चाहिए।’

मुख्यमंत्री पर निशाना

उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों की कर्जमाफी पर 30 जून तक फैसला करने की बात कहकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। मराठवाड़ा में सितंबर के आखिरी हफ्ते में भारी बारिश हुई, जिससे हजारों हेक्टेयर फसलें तबाह हो गईं।

सत्तारूढ़ महायुति ने विधानसभा चुनाव से पहले किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। इस पर पूछे जाने पर सीएम ने बताया कि उनके प्रमुख आर्थिक सलाहकार प्रवीण परदेशी की अगुवाई में एक हाई-लेवल कमिटी अप्रैल 2026 के पहले हफ्ते में रिपोर्ट देगी कि कर्जमाफी कैसे लागू हो और इसके बाद 30 जून 2026 तक फैसला लिया जाएगा।

Advertisement

Leave a Comment