देहरादून। VMSB उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय में पांच परिसर संस्थानों के निदेशक पदों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 25 सितंबर 2026 को साक्षात्कार संपन्न होने के बाद अब 5 अक्टूबर की कार्य परिषद बैठक के एजेंडे में संशोधित General Recruitment Rules एवं विज्ञापन को अनुमोदित करने तथा पूर्व में की गई भर्ती कार्रवाई को कार्येत्तर स्वीकृति देने का प्रस्ताव रखा गया है।
एजेंडे में यह भी दर्ज है कि पांचों निदेशक पदों के साक्षात्कार पूरे हो चुके हैं तथा चयन समिति की संस्तुतियां राज्य सरकार को सीलबंद लिफाफे में भेजी जा चुकी हैं। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों से Institute-wise Preference भी ली गई थी।
इस बीच भर्ती प्रक्रिया को केवल प्रतिनियुक्ति (Deputation) तक सीमित किए जाने को लेकर मामला हाईकोर्ट में लंबित है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि साक्षात्कार के बाद भर्ती प्रक्रिया में बदलाव कैसे किया जा सकता है? अलग-अलग पदों के लिए आवेदन एवं शुल्क लेने के बाद नई preference कैसे ली जाएगी? तथा पांच निदेशक पदों के सामने केवल छह अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की स्थिति में चयन प्रक्रिया की वैधता किस आधार पर तय होगी?
इन सवालों के बीच 5 अक्टूबर की कार्य परिषद बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं।






