Gold Price Today : लगातार बढ़ रहे सोने के दाम (Gold Price) में अब गिरावट देखने को मिली है। उत्तर प्रदेश के कई बड़े बाजारों में सोने की कीमतें (Gold Price) नीचे आई हैं, जिससे खरीदारी की चाह रखने वालों के चेहरे खिल उठे हैं। वाराणसी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,100 रुपये प्रति 10 ग्राम कम होकर 1,22,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। गुरुवार, 9 अक्टूबर को यह कीमत 1,23,540 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
लखनऊ में भी सोने के दाम (Gold Price) में 1,815 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है, और अब यह 1,24,415 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, मेरठ में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,425 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
22 और 18 कैरेट सोने में भी सस्ता हुआ दाम
वाराणसी के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) में 1,050 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। अब यह 1,12,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है, जबकि 10 अक्टूबर को यह 1,13,250 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने की कीमत 820 रुपये कम होकर 91,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में सोने की कीमतों (Gold Price) में यह गिरावट ज्वेलरी की मांग को बढ़ा सकती है।
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सर्राफ ने कहा, “सोने की कीमतों (Gold Price) में लगातार उछाल के बाद अब थोड़ी राहत मिली है। लेकिन यह गिरावट अस्थायी हो सकती है। आने वाले दिनों में फिर से कीमतें बढ़ सकती हैं।”
चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड
जहां सोने के दाम (Gold Price) में कमी आई है, वहीं चांदी (Silver Price) की चमक बुलेट ट्रेन की तरह बढ़ रही है। 11 अक्टूबर को सर्राफा बाजार खुलते ही चांदी की कीमत (Silver Price) 3,000 रुपये प्रति किलो बढ़कर 1,64,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। एक दिन पहले, 10 अक्टूबर को चांदी की कीमत 1,61,000 रुपये प्रति किलो थी।
चांदी की इस तेजी (Silver Price) ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के कारण चांदी की कीमतों (Silver Price) में यह उछाल देखने को मिला है। रवि सर्राफ ने बताया, “चांदी (Silver Price) इन दिनों नए रिकॉर्ड बना रही है। निवेशक इसे लंबी अवधि के लिए अच्छा विकल्प मान रहे हैं।”
सोना क्यों गिरा, चांदी क्यों चढ़ी?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौद्रिक नीतियों और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव के कारण सोने की कीमतों (Gold Price) में यह अस्थायी गिरावट देखी गई है। दूसरी ओर, चांदी की मांग (Silver Price) इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर सेक्टर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही है, जिसने इसकी कीमतों को नया सहारा दिया है।
त्योहारी सीजन में भी सोने की मांग में हल्की कमी देखी गई है, क्योंकि कई ग्राहक बेहतर कीमतों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन चांदी की चमक (Silver Price) ने निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।











