देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Delhi Car Blast : दिल्ली धमाके के बाद मुंबई में हाई अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

By Rajat Sharma

Published on:


Delhi Car Blast : दिल्ली में कार में हुए भयानक धमाके के बाद मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं, देश के कई अन्य हिस्सों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। इनमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लेकर कोलकाता और बिहार तक में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बता दें कि दिल्ली में लाल किले के पास कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, इस धमाके में आठ व्यक्तियों की मौत हो गई है। वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए हैं।

मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां ट्रांजिट हब, ऐतिहासिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों की निगरानी में जुट गई हैं। उत्तर प्रदेश में भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त तैनाती और गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

दिल्ली कार ब्लास्ट की पूरी कहानी

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के पास खड़ी एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे आसपास मौजूद कई वाहनों में आग लग गई और कई की खिड़कियों के शीशे टूट गए। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं।

विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियां टूट गईं और भीड़भाड़ वाले इलाके के आसपास की इमारतों में भी इसकी आवाज सुनी गई।

Advertisement

Leave a Comment