देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

40 साल की बेदाग सेवा का समापन : कर्मचारी नेता संजय कुमार गर्ग एमकेपी इंटर कॉलेज से हुए रिटायर

By Rajat Sharma

Published on:

देहरादून : माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री संजय गर्ग की पारी संपन्न, संगठनों ने दी शुभकामनाएं

देहरादून (ब्यूरो)। उत्तराखंड की राजधानी के प्रतिष्ठित एमकेपी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एक युग का अंत हो गया। माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री और प्रखर समाजसेवी संजय कुमार गर्ग अपनी 40 वर्षों की लंबी और बेदाग राजकीय सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए हैं।

कॉलेज के सभागार में आयोजित भव्य विदाई समारोह के दौरान पूरे दून के कर्मचारी नेताओं और शिक्षा जगत से जुड़ी हस्तियों का जमावड़ा लगा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संजय कुमार गर्ग और प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना पंत द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुई, जिसके बाद छात्राओं ने मधुर स्वागत गान प्रस्तुत किया।

समारोह के दौरान संजय गर्ग को फूल-मालाओं से लाद दिया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यापिका सोनम राणा और स्कूल की छात्राओं ने विशेष कविता पाठ के जरिए गर्ग के योगदान को याद किया।

Oplus_16908288

प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना पंत, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती किरण सिंह और श्रीमती लता हाड़ला ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बताया। वक्ताओं ने कहा कि संजय गर्ग ने अपने चार दशक के करियर में अनुशासन और ईमानदारी का जो मानक स्थापित किया है, वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा।

कर्मचारी संगठनों के दिग्गजों ने इस मौके पर हुंकार भरते हुए कहा कि गर्ग केवल प्रशासनिक कागजों पर रिटायर हुए हैं, कर्मचारियों के दिलों में उनका स्थान हमेशा बना रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. पवार और जिला अध्यक्ष बी.डी. सेमवाल ने स्पष्ट किया कि संगठन की मजबूती में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

संजय कुमार गर्ग के विदाई समारोह में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की भागीदारी उनकी लोकप्रियता का प्रमाण रही। अग्रवाल समाज, लक्ष्मी नारायण मंदिर परिवार, पत्रकार एसोसिएशन, और भगवान चित्रगुप्त सेवादल जैसे संगठनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विदाई का अंतिम क्षण बेहद भावुक और उत्साहपूर्ण रहा, जब सजी हुई गाड़ी में बैठाकर उन्हें रवाना किया गया। इस दौरान समर्थकों ने केक काटा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। कार्यक्रम में प्रांतीय मंत्री चौधरी लोकेश, आसाराम डोभाल, इकाई मंत्री अतुल शर्मा, सतीश खत्री और सुरेश पाल समेत भारी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि संजय कुमार गर्ग न केवल कर्मचारी हितों की लड़ाई के लिए जाने जाते हैं, बल्कि देहरादून के सामाजिक ताने-बाने में भी उनकी गहरी पैठ है। शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन के इतिहास में उनका कार्यकाल सबसे सक्रिय दौर में गिना जाता है, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण नीतिगत बदलावों के लिए शासन स्तर पर संघर्ष किया।

Leave a Comment