देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Maruti Swift पर मिल रहा 57,000 का धमाकेदार डिस्काउंट! अभी नहीं तो फिर कभी नहीं

By Rajat Sharma

Updated on:


Maruti Swift : मारुति सुजुकी ने पिछले महीने यानी अक्टूबर में सेल्स का नया रिकॉर्ड कायम किया था। नए GST 2.0 के आने से Swift की बिक्री पर जबरदस्त असर पड़ा। अब इस महीने भी कंपनी अपनी सेल्स को और ऊंचा ले जाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही। जी हां, नवंबर में Swift पर पूरे 57,000 रुपए तक का डिस्काउंट चल रहा है।

इस पॉपुलर हैचबैक के ZXi, VXi पेट्रोल MT, AMT और CNG वैरिएंट्स पर मैक्सिमम 57,100 रुपए का फायदा मिल रहा है। वहीं LXi ट्रिम पर 37,100 रुपए का बेनिफिट है, जिसमें 10,000 रुपए कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपए स्क्रैपेज बोनस शामिल है। ऊपर से 2,100 रुपए तक के एक्स्ट्रा फायदे भी।

बता दें, नई Swift की एक्स-शोरूम कीमत 5.78 लाख से 8.64 लाख रुपए तक है। तो अगर आप Swift खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये बेस्ट टाइम है।

नई Swift का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस – Swift में क्या है खास?

नई Swift में बिल्कुल नया Z सीरीज इंजन लगा है, जो पुरानी Swift से माइलेज को काफी बढ़ा देता है। इसमें 1.2L Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन है, जो 80bhp पावर और 112Nm टॉर्क देता है। माइल्ड हाइब्रिड सेटअप की वजह से Swift और भी इकोनॉमिकल हो गई है।

गियरबॉक्स के ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT मिलते हैं। माइलेज की बात करें तो मैनुअल वैरिएंट 24.80kmpl और AMT वैरिएंट 25.75kmpl तक का दावा है। यानी लंबी ड्राइव पर पेट्रोल की बचत जबरदस्त।

इंटीरियर की बात करें तो नई Swift का केबिन एकदम प्रीमियम लगता है। रियर एसी वेंट्स, वायरलेस चार्जर, डुअल चार्जिंग पोर्ट – सब कुछ है। रियर व्यू कैमरा पार्किंग को आसान बनाता है। 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करती है। डैशबोर्ड नया डिजाइन वाला है, सेंटर कंसोल में बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसा ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल मिलता है। कुल मिलाकर, Swift अब और भी स्टाइलिश और कम्फर्टेबल हो गई है।

Swift के सेफ्टी फीचर्स – दुर्घटना से बचाएंगे ये गजब फीचर्स 

सेफ्टी में कोई कसर नहीं छोड़ी मारुति ने। नई Swift में हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं। क्रूज कंट्रोल, 3-पॉइंट सीटबेल्ट हर सीट पर, ABS, EBD, ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स तो हैं ही। ऊपर से नया LED फॉग लैंप भी मिलता है। यानी Swift न सिर्फ स्पीड बल्कि सेफ्टी में भी टॉप पर है।

Advertisement

Leave a Comment