UMANG App : अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मेंबर हैं और क्लेम, पासबुक या यूएएन कार्ड जैसी चीजों के लिए बार-बार ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं, तो अब राहत की सांस लें। सरकार ने उमंग ऐप (UMANG App) के जरिए आपके पीएफ से जुड़ी लगभग सारी सेवाएं आपके मोबाइल पर ला दी हैं।
यानी अब घर बैठे एक क्लिक में आप पीएफ क्लेम, पासबुक चेक और यूएएन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि उमंग ऐप (UMANG App) से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं और इसे कैसे इस्तेमाल करना है।
पीएफ क्लेम करना हुआ आसान
उमंग ऐप (UMANG App) ने पीएफ क्लेम की प्रक्रिया को बेहद सरल बना दिया है। अब आपको बस अपने यूएएन नंबर, मोबाइल नंबर और MPIN की मदद से क्लेम दर्ज करना है। अगर आप पहली बार उमंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक बार लॉगिन करने के बाद, आप बिना किसी परेशानी के घर बैठे अपने पीएफ का क्लेम (PF Claim) कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए वरदान है जो ऑफिस के चक्कर लगाने से बचना चाहते हैं।
मिनटों में चेक करें क्लेम का स्टेटस
क्लेम करने के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है कि पैसा कब आएगा? उमंग ऐप (UMANG App) इस टेंशन को भी खत्म करता है। आप अपनी मेंबर आईडी डालकर अपने पीएफ क्लेम (PF Claim) का स्टेटस आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। ऐप आपको बताएगा कि आपका क्लेम किस स्टेज पर है, जिससे आपको बार-बार पूछताछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यूएएन कार्ड डाउनलोड करें पल में
नौकरी बदलने या पीएफ से जुड़ी अन्य सेवाओं के लिए यूएएन कार्ड की जरूरत पड़ती है। पहले इसके लिए वेबसाइट्स पर भटकना पड़ता था, लेकिन अब उमंग ऐप (UMANG App) ने यह काम आसान कर दिया है। आप अपनी जन्मतिथि डालकर यूएएन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और इसे PDF फॉर्मेट में सेव भी कर सकते हैं। यह सुविधा समय और मेहनत दोनों बचाती है।
पासबुक चेक करें, बैलेंस जानें
उमंग ऐप (UMANG App) आपको अपने पीएफ खाते की पासबुक भी दिखाता है। इस पासबुक में पिछले तीन महीनों का लेन-देन, यानी कितना पैसा जमा हुआ, कितना ट्रांसफर हुआ और आपका बैलेंस क्या है, यह सारी जानकारी मिलती है। आप चाहें तो इस पासबुक को PDF में डाउनलोड भी कर सकते हैं। इससे आपको अपने पीएफ खाते (PF Account) की पूरी जानकारी एक जगह मिल जाती है।
स्कीम सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन
अगर आपने नौकरी छोड़ी है और भविष्य में नई नौकरी शुरू करने की सोच रहे हैं, तो पेंशन जोड़ने के लिए स्कीम सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ती है। अब उमंग ऐप (UMANG App) के जरिए आप इस सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे आपको कागजी कार्रवाई और लंबी प्रक्रिया से छुटकारा मिलता है।
फेस ऑथेंटिकेशन से यूएएन बनाना और एक्टिव करना
उमंग ऐप (UMANG App) ने आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (Face Authentication Technology – FAT) को शामिल करके यूएएन जनरेशन और एक्टिवेशन को और सुरक्षित बना दिया है। अगर आप पहली बार यूएएन बनवा रहे हैं, तो अब लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा।
साथ ही, अगर आपका यूएएन पहले से है लेकिन एक्टिव नहीं है, तो फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए आप इसे आसानी से एक्टिव कर सकते हैं। यह तकनीक लॉगिन और क्लेम (PF Claim) जैसी प्रक्रियाओं को और भी आसान और सुरक्षित बनाती है।











