देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Dhanteras Shubh Muhurat : जानिए धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त और सावधानियां

By Rajat Sharma

Published on:


Dhanteras Shubh Muhurat : पंच दिवसीय दीवाली के पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा।

इस दिन सोना-चांदी के आभूषण, बर्तन, झाड़ू और धनिया खरीदने की परंपरा है। इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है।

मान्यता है कि इस दिन स्थिर लग्न में पूजन करने से माता लक्ष्मी का घर पर वास होता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

धनतेरस के दिन सुबह से ही पूजन और खरीदारी के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो सही समय का चुनाव करना बेहद महत्वपूर्ण है।

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

इस साल धनतेरस का त्रयोदशी कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष में है।

  • दिनांक: 18 अक्टूबर, शनिवार
  • समय: दोपहर 12:18 बजे से अगले दिन 19 अक्टूबर, दोपहर 01:51 बजे तक

अमृत काल (सर्वोत्तम समय)

  • सुबह 08:50 बजे से 10:33 बजे तक
  • इस समय सोना-चांदी खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है।

प्रदोष काल

  • शाम 05:48 बजे से रात 08:20 बजे तक

वृषभ काल

  • शाम 07:16 बजे से रात 09:11 बजे तक

अन्य शुभ मुहूर्त

  • शुभ – उत्तम: 07:49 AM से 09:15 AM
  • लाभ – उन्नति: 01:32 PM से 02:57 PM
  • अमृत – सर्वोत्तम: 02:57 PM से 04:23 PM
  • लाभ – उन्नति: 05:48 PM से 07:23 PM

शनि प्रदोष व्रत का विशेष संयोग

इस बार धनतेरस पर शनि प्रदोष व्रत भी बन रहा है। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है, जबकि शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है।

इस दिन भगवान शिव और शनिदेव दोनों का आशीर्वाद पाने का विशेष अवसर बन रहा है। इसलिए पूजा और दान का समय विशेष महत्व रखता है।

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना न केवल पारंपरिक रूप से शुभ माना जाता है बल्कि यह घर में संपन्नता और सुख-समृद्धि भी लाता है।

Leave a Comment