Fastest news from Uttarakhand

मतदान तक बूथ पर मौजूद रहेंगे भाजपा के पदाधिकारी : भट्ट

देहरादून। लोकसभा चुनावों के मतदान की तिथि नजदीक आते ही भाजपा ने सभी पदाधिकारियों को बूथ पर मौजूद रहकर जीत सुनिश्चित करने पर फोकस करने को कहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से सभी पदाधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देशित किया गया है। विदित है कि राज्य में लोकसभा चुनावों के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। जिसके लिए अब दो दिन ही शेष रह गए हैं।

ऐसे में पार्टी ने सभी पदाधिकारियों को अपने अपने बूथ पर फोकस करने को कहा है। पार्टी ने राज्य की पांचों लोकसभा सीटों को पांच लाख के मत अंतर से जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी के 33 हजार से अधिक पदाधिकारी लंबे समय से काम कर हैं।

पार्टी ने विभिन्न अभियान चलाकर घर घर जाकर मतदाताओं को रिझाने के लिए कई कार्यक्रम भी संचालित किए हैं। इसके बाद अब प्रचार के आखिरी चरण में सभी को बूथ पर मौजूद रहने और जीत सुनिश्चित करने को कहा गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों को बूथ पर मौजूद रहकर अपने अपने बूथ पर जीत सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.