Fastest news from Uttarakhand

दिसंबर 2023 राशिफल : जानिए दिसंबर माह किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

 

दिसंबर माह में आकाशीय लक्षण कुछ इस प्रकार रहेंगे – पहाड़ी क्षेत्रों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में वर्षा एवं शीतलहर रहेगी। कहीं-कहीं बर्फबारी भी हो सकती है। गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र कई भागों में सामान्य वृष्टि हो सकती है।
आइए जानते हैं बारह राशियों पर ग्रहों का प्रभाव किस प्रकार है—

1. मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। परिश्रम से व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। प्रतिदिन हनुमान चालिसा का पाठ करें।

2. वृषभ राशि – वृषभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। भाग्य उन्नति होगी। हिम्मत, धैर्य से विघ्न बाधाओं से मुक्ति प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। निसंतान दंपतियों को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु गणेश वंदना करें। शुक्रवार को देवी लक्ष्मी जी की विशेष पूजा करें।

3. मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यापार में परिश्रम से लाभ प्राप्त करेंगे। नया व्यापार प्रारंभ करने हेतु समय शुभ है। स्त्री से विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। शेयर बाजार में निवेश करने से बचें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। उदर विकार एवं हृदय संबंधी परेशानी हो सकती है। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। ॐ घृणि सूर्याय नमः का जप करें। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

4. कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए माह मध्यम फल कारक रहेगा । व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना। मातृ सुख संबंध में कमी जिससे मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। मित्र जनों से सहयोग प्राप्त करेंगे। राजपक्ष से लाभ होगा। नौकरीपेशा वर्ग को कार्यक्षेत्र में तनाव रह सकता है सहकर्मियों से विवाद से बचें। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी परंतु शनिवार को यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु शिवजी को जल अर्पित करें। रुद्राष्टकम का पाठ करें। एवं पीपल के वृक्ष पर शनिवार को दीपक प्रज्वलित करें।

5. सिंह राशि – सिंह राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। अत्यधिक प्रयास करने के उपरांत ही व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कुटुंब जनों का सामान्य सुख प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। राजकीय सेवा प्राप्त करने हेतु शुभ समय है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय सामान्य रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

6. कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। दीर्घकालीन न्यायिक मामलों में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। भूमि भवन क्रय के योग बन रहे है। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त हो सकती है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।

7. तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। कुटुंब जनों से विशेष सहयोग प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा मित्र जनों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। भूमि भवन वाहन का सुख प्राप्त होगा। संतान पक्ष से विशेष शुभ समाचार प्राप्त होगा। शेयर बाजार में क्या व निवेश धन लाभ देगा। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। राजनीति के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। पदोन्नति होने के योग। निसंतान दंपतियों को संतति प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें शुक्रवार को चीनी दान करें।

8. वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। स्त्री के सहयोग से व्यापार में सफलता प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय शुभ है। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा न्यायालय संबंधी समस्याओं में पढ़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के प्रति उदासीन रहेंगे। विवाह योग्य जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करे ॐ घृणि सूर्याय नमः का जप करें। प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें। विद्यार्थी वर्ग देवी सरस्वती की उपासना करें।

9. धनु राशि – धनु राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। पुरुषार्थ द्वारा धन की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग। नए भूमि भवन क्रय के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। प्रतिदिन शिवजी को जल अर्पित करें।

10. मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। धार्मिक कार्य में धन खर्च होगा। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। कुटुंब जनों से सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा जिससे कि मसांत तक आर्थिक परेशानी रह सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें एवं शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करने वाली वस्तुओं का दान करें।

11. कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु समय शुभ नहीं है। कुटुंब जनों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिसके कारण मानसिक तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर अनावश्यक विवाद में पड़ने से बचें। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रयास करने से सफलता प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित या संपन्न हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना। लाभ हेतु सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार को पीपल के वृक्ष पर दीपक प्रज्वलित करें। विद्यार्थी वर्ग सरस्वती उपासना करें।

12. मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह शुभ फल कारक रहेगा। व्यापार में नए आयाम स्थापित करेंगे। राजनीतिक दृष्टिकोण से समय अत्यंत शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने की संभावना। भूमि से संबंधित कारोबार अति शुभ फल प्रदान करेगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय शुभ है। पदोन्नति एवं आर्थिक लाभ होने की संभावना। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। संतान पक्ष से चिंतित रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। समाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी एवं धन खर्च होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी परंतु शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी
मोबा : 8395806256

Leave A Reply

Your email address will not be published.