Fastest news from Uttarakhand

आंग्ल नववर्ष 2024 राशिफल, जानिए किन-किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा साल, बरसेगी कृपा

सभी सनातनीय पाठकों धर्मावलंबियों को आंग्ल नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। नव वर्ष 2024 में आप सभी की मनोकामना पूर्ण हो आप सभी दीर्घायु हो चिरंजीवी रहें एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे ऐसा देवी पूर्णागिरि से प्रार्थना है।

आज सभी राशियों के संभावित राशिफल से अवगत कर रही हूं। आइए जानते हैं 2024 में सभी बारह राशियों पर ग्रहों का प्रभाव किस प्रकार रहने वाला है–

1. मेष राशि– मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 समान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। संपत्ति क्रय विक्रय हेतु वर्ष शुभ फल कारक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। नया भूमि, भवन, वाहन क्रय करने हेतु वर्ष 2024 शुभ फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वर्षारंभ में गुरु के मेष राशि में गोचरवश धर्म में रुचि बढ़ेगी तथा धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने की संभावना। संतान पक्ष पर विशेष ध्यान दें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय शुभ फल कारक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा वर्ग के लिए वर्ष उत्तम फल कारक रहेगा। पदोन्नति के साथ स्थानांतरण के पूर्ण योग बन रहे हैं। राजकीय सेवाओं के लिए प्रयासरत जातकों को परिश्रम के उपरांत सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 मध्यम फल कारक रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधित अनेक परेशानियां जैसे–पेट, हड्डियों, नसों तथा नेत्र संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें तथा प्रतिदिन सांयकाल बजरंग बाण का पाठ करें।

2. वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 मिला जुला रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे व्यापार का विस्तार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैतृक संपत्ति से धनागमन होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। पारिवारिक कारणों से वर्ष के पूर्वार्ध में कुछ तनाव की स्थिति रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग कुंभ राशि में शनि के गोचर के कारण स्थानांतरण एवं पदोन्नति में लाभ प्राप्त करेंगे। भूमि– भवन– वाहन के क्षेत्र में किया गया निवेश लाभकारी होगा। शेयर बाजार में किया गया निवेश आकस्मिक लाभ देगा। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। धर्म व भक्ति के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। वर्ष भर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण व्ययाधिक्य की संभावना है अतः स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु रुद्राभिषेक करें एवं दुर्गा सप्तशती का प्रतिदिन पाठ करें।

3. मिथुन राशि– मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 सकारात्मक फल प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष उत्तम रहेगा। व्यापार का विस्तारीकरण धन लाभ देगा पैतृक संपत्ति से आय के साधनों में वृद्धि होगी। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु वर्ष शुभ फल कारक है। कुटुंब जनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। माता-पिता से धन लाभ होने की संभावना। भूमि– भवन– वाहन के क्षेत्र में किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। प्रतिद्वंद्वियों का विध्वंस होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करेंगे। प्रगति के द्वार खुलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। नौकरी पेशा वर्ग को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा तथा पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के पूर्ण बन रहे हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। स्वयं को भी स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती हैं। धार्मिक यात्राएं होंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाए। हनुमान चालीसा का प्रतिदिन सायंकाल पाठ करें।

4. कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 में शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा। परिश्रम के उपरांत ही अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में अत्यधिक परिश्रम के उपरांत आंशिक धन लाभ होगा। कुटुंब में अशांति का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी। भूमि, भवन, वाहन में निवेश करने से पूर्व सावधानी बरतें। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। सहकर्मियों एवं प्रतिद्वंद्वियों से सतर्कता बरतें व्यर्थ के विवाद से बचें, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें अन्यथा रोग में धन व्यय होने की संभावना। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं लाभ हेतु रुद्राभिषेक करें। ॐ सोम सोमाय नमः का प्रतिदिन जप करें। शनिवार को काली वस्तुओं का दान करें। जरूरतमंदों की सहायता करें बुजुर्गों का सम्मान करें।

5. सिंह राशि– सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 मिश्रित फल कारक रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। कुटुंब में चली आ रही समस्याओं का आपके बुद्धि कौशल से निदान होगा। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। नए निवेश से धन प्राप्ति के योग। भूमि–भवन–वाहन के क्षेत्र में किया गया निवेश लाभकारी होगा। भाई बन्धुओं,मित्र जनों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष की ओर से हर्ष का समाचार प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लिए वर्ष शुभ फल कारक है। पदोन्नति एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष 2024 शुभ फल कारक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। शीत, ठंड का प्रभाव रहेगा। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। एवं प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

6. कन्या राशि– कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 मिश्रित फल कारक रहेगा। भाग्य की प्रबलता से व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार का विस्तारीकरण धन लाभ देगा। कुटुंब में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः वाणी एवं क्रोध पर नियंत्रण रखें। भूमि–भवन– वाहन के क्षेत्र में पूंजी निवेश से पूर्व सतर्कता बरतें अन्यथा ठगी के शिकार हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष 2024 अति शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अति शुभ है। पदोन्नति के साथ स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे एवं स्वयं को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां वर्ष भर बन सकती है। भोगोपभोग में धन खर्च होगा। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।

7. तुला राशि– तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 सामान्य फल कारक रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम के उपरांत आंशिक धन लाभ होगा। भूमि, भवन, वाहन के क्षेत्र में किया गया पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। कुटुंब जनों के मध्य शांति–अशांति का मिला-जुला वातावरण रहेगा। उच्च मनोबल से विपरीत परिस्थितियों में भी विजय प्राप्त करने में समर्थ होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष शुभ फल कारक रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र गंभीर रहेंगे। कला/संगीत के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित हो सकता है। दीर्घकालिक रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे परंतु संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी रहेंगे। नौकरीपेशा वर्ग हेतु वर्ष शुभ फल कारक रहेगा। स्वास्थ्य के परिपेक्ष से वर्ष 2024 सामान्य रहेगा। छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेगी । उच्च रक्तचाप को गंभीरता से लें अन्यथा हृदय संबंधी परेशानियां बड़ेंगी। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ करें एवं गाय को चारा खिलाएं।

8. वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 समान्य फलकारक रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। कुटुंब जनों के मध्य आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकता है। दांपत्य जीवन सामान्य बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। प्रारंभ से ही स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। संतान पक्ष से हर्ष का समाचार प्राप्त होगा। मनोबल से सभी कार्य सिद्ध होंगे। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु वर्ष उत्तम है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए वर्ष शुभ फल कारक रहेगा। पदोन्नति एवं स्थानांतरण हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म में अभिरुचि बढ़ेगी। बाहरी स्थानों की निरर्थक यात्रा होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल चढ़ाएं। बजरंग बाण का पाठ करें एवं शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें।

9. धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापार में लाभ प्राप्त करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भाई बंधुजनों कुटुंब में सभी का सहयोग प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे।भूमि–भवन–वाहन के क्षेत्र में किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध होगा। धार्मिक कार्यों में अभिरुचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अत्यंत उत्तम रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। कला तथा लेखन में रुचि बढ़ेगी। अविवहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न होगा।शेयर बाजार में निवेश लाभ देगा। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा वर्ग को पदोन्नति प्राप्त होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूरस्थ स्थानों की यात्राएं सफल होंगी। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं एवं श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

10. मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 उत्तम फल कारक रहेगा। व्यापार में उन्नति प्राप्त करेंगे। कुटुंब में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। जीवन साथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु वर्ष शुभ फल कारक है। भूमि–भवन–वाहन के क्षेत्र में किया गया निवेश लाभदाई रहेगा। पैतृक संपत्ति से आय के साधनों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से हर्ष का समाचार प्राप्त करेंगे। दीर्घकालीन न्यायालय सम्बन्धी मामलों में विजय प्राप्त करेंगे। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य सिद्ध होंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय शुभ फल कारक। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी मोटी समस्याएं रह सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें। शनि मंदिर में काली वस्तुओं का दान करें एवं चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें।

11. कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 शुभ फल कारक रहेगा। भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य सिद्ध होंगे। साहस व आत्मबल से सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। पैतृक संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं अतः जीवनसाथी का विशेष ख्याल रखें। आकस्मिक धन लाभ होने के योग। नौकरीपेशा वर्ग के लिए वर्ष सामान्य रहेगा। सहकर्मियों से व्यर्थ के विवाद में ना पड़े। शेयर बाजार में निवेश करने से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष उत्तम रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा शीत, ठंड एवं हृदय संबंधी परेशानियां रहेंगी। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की संभावना। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें एवं शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।

12. मीन राशि– मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 शुभ फल कारक रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी वर्ष भर रहेगा। पूर्ण ईमानदारी, पूर्ण परिश्रम से किए गए सभी कार्य सफल होंगे। उच्च मनोबल से सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त करेंगे। व्यापार में लाभ होगा भूमि, भवन, वाहन के क्षेत्र में किया गया पूंजी निवेश आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। कुटुंब में वर्ष के पूर्वार्ध में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परंतु उत्तरार्ध में शांति का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय अनुकूल है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। साढ़ेसाती का प्रथम चरण तनावपूर्ण रहेगा। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें।

ज्योतिषाचार्य डॉ मंजू जोशी
8395806256

Leave A Reply

Your email address will not be published.