Fastest news from Uttarakhand

धनतेरस पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, मां लक्ष्मी का होगा आगमन

सनातन धर्म में धनतेरस पूजा का विशेष महत्व है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन को धार्मिक दृष्टि से बुहत ही शुभ दिन माना गया है। ऐसे में यदि आप इस विशेष दिन पर तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करते हैं तो इससे मां लक्ष्मी का वास घर में बना रहता है।

धनतेरस कार्तिक माह में मनाया जाता है। यह माह भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित माना गया है, इसलिए इस माह में तुलसी का विशेष महत्व है। ऐसे में यदि आप धनतेरस के दिन तुलसी के कुछ आसान उपाय अपनाते हैं, तो इससे आपके और आपके परिवार के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही साधक को धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

धनतेरस के दिन जरूर करें ये काम
धनतेरस के दिन तुलसी के पत्तों का रस निकालकर पीना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से हितकारी है, बल्कि इससे व्यक्ति के धन समृद्धि का मार्ग भी खुल जाते हैं और साधक को सुख-संपदा की प्राप्ति होती है।

होगा मां लक्ष्मी का आगमन
धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा जरूर रखें। साथ ही इसके पास एक दीया भी जलाएं। ऐसा केवल आपको धनतेरस के दिन ही करना है। इसके बाद रात होने से पहले तुलसी के पौधे को वापस घर में रख लें। इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

घर ला सकते हैं ये पौधा
धनतेरस पर तुलसी से जुडे़ उपाय करने से तो लाभ मिलता है ही साथ ही इस दिन शमी के पौधे को घर लाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे को धनतेरस के दिन घर लाने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और मां लक्ष्मी की कृपा साधक और उसके परिवार पर बनी रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.