Fastest news from Uttarakhand

हर गांव तक संघ की शाखा को पहुंचाने का लक्ष्य : मनीष

सहारनपुर(ननौता)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित व्यावसायिक कार्यकर्ताओं का संघ परिचय वर्ग रेडियंट पब्लिक स्कूल ननौता में लगाया गया। 3 घंटे के परिचय वर्ग में संघ की कार्य पद्धतियों, प्रणालियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। इसमें 1 घंटे की शाखा में योग, व्यायाम, सूर्य नमस्कार, समता, पद विन्यास, खेल, प्रार्थना आदि कार्यक्रम कराए गए। 

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला कार्यवाहक मनीष ने अपने बौद्धिक सत्र में कहा कि आज संघ निरंतर प्रगति के मार्ग पर स्वयंसेवकों की बदौलत आगे बढ़ रहा है। 

संघ का शताब्दी वर्ष 2025 में मनाया जाएगा, जिसके लिए संघ ने लक्ष्य निर्धारित किया है की हर गांव तक संघ की शाखा को पहुंचाया जाए। 

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सह खंड कार्यवाह चंद्रकांत ने बताया कि ये वर्ग व्यावसायिक कार्यकर्ताओं का संगठन से परिचय कराने व उनके मन में उठ रही जिज्ञासाओं का निस्तारण करने के लिए लगाया गया है, जिसमे जिला कार्यवाह मनीष ने सभी कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम में खंड प्रचारक अनिकेत, नगर बौद्धिक प्रमुख अनुज, खंड व्यवस्था प्रमुख अमित, सह बौद्धिक प्रमुख अभिमन्यु,शारीरिक शिक्षण प्रमुख राहुल, नगर प्रचार प्रमुख अनुज, नगर संघ चालक कुलदीप, सह संघचालक घनश्याम, नगर शारीरिक प्रमुख नितिन, देवेंद्र सिंह, सतीश, विजयपाल सिंह, अमित सिंह, अमित शर्मा, अक्षय सिंह, आशुतोष, डॉ राकेश, अभिनव, निखिल, दुष्यंत, चीकू आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.