देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Sleep And Heart Health : उम्र के अनुसार नींद का सही पैटर्न, इसे अपनाएं और सेहत पाएं

By Rajat Sharma

Published on:


Sleep And Heart Health : हमारे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए नींद बेहद जरूरी है। अच्छी नींद न केवल दिनभर हमें ऊर्जा देती है, बल्कि हमारे मूड को भी अच्छा बनाती है और शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करती है।

नींद के दौरान हमारे शरीर में ऐसे हॉर्मोन बनते हैं, जो ऊर्जा के उपयोग और सेल्स रिपेयर में अहम भूमिका निभाते हैं।

लेकिन कई लोग अपने व्यस्त जीवन या आदतों के कारण पर्याप्त नींद नहीं ले पाते। इसका असर शरीर पर गंभीर हो सकता है।

इससे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, अवसाद, स्ट्रोक और दिल का दौरा जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

सीडीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रोजाना छह घंटे से कम नींद लेने वाले लोगों में मधुमेह विकसित होने की संभावना ज्यादा होती है।

इसलिए यह जानना जरूरी है कि किस उम्र में कितने घंटे की नींद लेना सबसे सही है।

स्टडी के अनुसार, जो लोग आधी रात के बाद सोते हैं, उनमें रात 10 बजे सोने वालों की तुलना में हृदय रोग का खतरा 12% अधिक होता है।

विशेषज्ञों का सुझाव है कि वयस्कों को रात 10 से 11 बजे के बीच सो जाना चाहिए, ताकि उन्हें 7 से 9 घंटे की पर्याप्त नींद मिल सके। हालांकि, व्यक्तिगत जरूरत और जीवनशैली के अनुसार इस शेड्यूल का पालन करना हर किसी के लिए आसान नहीं हो सकता।

उम्र के अनुसार नींद की सलाह

  • 0-3 महीने: 14-17 घंटे (9 घंटे से कम या 19 घंटे से ज्यादा नहीं)
  • 4-11 महीने: 12-15 घंटे, शाम 6-7 बजे सोना
  • 1-2 साल: 11-14 घंटे, शाम 7-7:30 बजे सोना
  • 3-5 साल: 10-13 घंटे, रात 7-8 बजे सोना
  • 6-13 साल: 9-11 घंटे, रात 8-9:30 बजे सोना
  • 14-17 साल: 8-10 घंटे, रात 9-10:30 बजे सोना
  • 18-25 साल: 7-9 घंटे, रात 8-12 बजे सोना
  • 26-64 साल: 7-9 घंटे, रात 8-12 बजे सोना
  • 65 साल और अधिक: 7-8 घंटे, रात 8-12 बजे सोना

इस स्टडी से यह साफ है कि उम्र के अनुसार नींद की मात्रा और समय का पालन करना स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।

Advertisement

Leave a Comment