देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Citroen C5 Aircross की बिक्री में सुधार, GST कटौती के बाद खुला खाता

By Rajat Sharma

Published on:


Citroen C5 Aircross : सिट्रोन इंडिया की अक्टूबर सेल्स का ब्रेकअप आखिरकार सामने आ गया है और ये कंपनी के लिए खुशखबरी लेकर आया है। पिछले महीने कुल 1,426 कारें बिकीं, जो इस साल की अब तक की सबसे बड़ी सेल्स फिगर है।

सिट्रोन C5 एयरक्रॉस जैसी प्रीमियम गाड़ी के लिए भी अच्छी खबर है, क्योंकि नए GST के बाद इसकी कीमत में भारी कटौती हुई है। लेकिन असली स्टार रही एंट्री लेवल सिट्रोन C3, जिसने धमाका कर दिया। आइए जानते हैं पूरा डिटेल।

कंपनी की एंट्री लेवल कार सिट्रोन C3 ने सबसे शानदार परफॉर्मेंस दिखाई और 897 यूनिट बिकीं। ये सिट्रोन इंडिया की सेल्स में सबसे बड़ा हिस्सा रही। वहीं, सिट्रोन C5 एयरक्रॉस एक बार फिर सबसे कम बिकने वाली कार बनी और सिर्फ 2 ग्राहक ही इसे खरीद पाए। हालांकि, अच्छी बात ये है कि पिछले 4 महीनों के बाद सिट्रोन C5 एयरक्रॉस का खाता फिर से खुला है।

नए GST नियमों से इस प्रीमियम सिट्रोन C5 एयरक्रॉस की एक्स-शोरूम कीमत 39.99 लाख रुपए से घटकर 37.32 लाख रुपए हो गई, यानी पूरे 2.67 लाख की टैक्स कटौती।

सिट्रोन C5 एयरक्रॉस के दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

सिट्रोन C5 एयरक्रॉस में 1997cc का DW10FC 4-सिलेंडर डीजल इंजन लगा है, जो 177 PS पावर और 400 Nm पीक टॉर्क देता है। ये इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़ा हुआ है। फ्यूल टैंक 52.5 लीटर का है और कंपनी का दावा है कि सिट्रोन C5 एयरक्रॉस 17.5 km/l का माइलेज देती है। डायमेंशंस की बात करें तो लंबाई 4500mm, चौड़ाई 1969mm, ऊंचाई 1710mm और व्हीलबेस 2730mm है।

लाइटिंग में LED विजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डे टाइम रनिंग लैंप, 3D LED रियर लैंप और ORVM पर LED टर्न इंडिकेटर मिलते हैं। इंसाइड 31.24 सेमी कस्टमाइजेबल TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 25.4 सेमी कैपेसिटिव टचस्क्रीन है, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट करती है। ड्राइवर सीट इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वाली है, हैंड्स-फ्री इलेक्ट्रिक टेल गेट है और बूट स्पेस 580 लीटर का। रियर सीट फोल्ड करने पर सिट्रोन C5 एयरक्रॉस का बूट स्पेस 720 लीटर हो जाता है।

इंटीरियर में मेट्रोपोलिटन ब्लैक थीम, ब्लैक ‘क्लाउडिया’ लेदर और लेदर-इफेक्ट क्लॉथ के साथ पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। सिट्रोन एडवांस्ड कम्फर्ट प्रोग्रेसिव हाइड्रोलिक कुशन सस्पेंशन है। अकॉस्टिक लैमिनेटेड फ्रंट विंडो और विंडस्क्रीन मिलती है। रियर सीट फुल साइज है और रिक्लाइन एंगल एडजस्टेबल। डुअल जोन इलेक्ट्रॉनिक ऑटोमैटिक टेम्परेचर कंट्रोल, रियर AC वेंट और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर भी है।

सेफ्टी में सिट्रोन C5 एयरक्रॉस को 6 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट इंफॉर्मेशन सिस्टम (BLIS), कॉफी ब्रेक अलर्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर के साथ रिवर्स कैमरा, 3-पॉइंट ISOFIX माउंटिंग, सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और फोर्स लिमिटर जैसे फीचर्स पैक्ड हैं। सिट्रोन C5 एयरक्रॉस सच में लग्जरी और सेफ्टी का परफेक्ट कॉम्बो है।

Advertisement

Leave a Comment