देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Vodafone Idea यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, ₹429 प्लान में घटाई वैलिडिटी

By Rajat Sharma

Published on:


Advertisement

Vodafone Idea : वोडाफोन आइडिया अपने चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स के बेनिफिट्स में लगातार बदलाव कर रही है। कुछ दिन पहले कंपनी ने 340 रुपये के प्लान में डेटा बेनिफिट को दोगुना करके ग्राहकों को सरप्राइज दिया था, और अब एक और प्लान में बड़ा अपडेट आ गया है।

दरअसल, देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) ने अपने 429 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स में छेड़छाड़ की है।

कंपनी ने इस Vodafone Idea प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को कम कर दिया है, लेकिन डेटा बेनिफिट्स को बढ़ा दिया है। ये बदलाव अभी राजस्थान सर्कल में ही नजर आ रहे हैं। आइए, Vodafone Idea के इस 429 रुपये प्रीपेड प्लान के नए और पुराने बेनिफिट्स पर एक नजर डालते हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश जैसे दूसरे सर्कल्स में ये प्लान अभी भी पुराने डेटा बेनिफिट्स ही दे रहा है।

वीआई का 429 रुपये प्रीपेड प्लान: पहले और अब में क्या फर्क पड़ा?

पहले, Vodafone Idea का 429 रुपये का प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता था। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ 3GB डेटा बेनिफिट और कुल 600 एसएमएस मिलते थे। Vodafone Idea प्रीपेड प्लान की ये पुरानी डील रोज के हिसाब से करीब 5.11 रुपये पड़ती थी। लेकिन अब राजस्थान सर्कल में कंपनी ने इस Vodafone Idea प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स को रिवैंप कर दिया है।

अब राजस्थान में Vodafone Idea का 429 रुपये प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी घटकर 65 दिनों की रह गई है, यानी ये प्लान अब 19 दिन कम चलेगा। हालांकि, डेटा बेनिफिट्स को 3GB से बढ़ाकर 5GB कर दिया गया है। एसएमएस पहले की तरह कुल 600 ही हैं, और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी बरकरार है।

कीमत और वैलिडिटी को देखें तो अब इस Vodafone Idea प्रीपेड प्लान की रोजाना लागत 6.6 रुपये हो गई है। ये बदलाव डेटा लवर्स के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन वैलिडिटी कम होने से कुछ ग्राहक नाराज भी हो सकते हैं।

अब सवाल ये है कि क्या ये नए डेटा बेनिफिट्स दूसरे सर्कल्स में भी Vodafone Idea प्रीपेड प्लान में आएंगे? इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। याद रखें, डेटा कोटा खत्म होने पर 50 पैसे प्रति KB (यानी 50 रुपये प्रति MB) चार्ज लगेगा। वहीं, एसएमएस कोटा समाप्त होने पर लोकल एसएमएस के लिए 1 रुपये और एसटीडी के लिए 1.5 रुपये प्रति एसएमएस वसूला जाएगा।

Leave a Comment