देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

TCL Movetime MT48 : बच्चों के लिए लॉन्च हुई खास स्मार्टवॉच, अब माता-पिता रखेंगे हर पल नज़र

By Rajat Sharma

Published on:


TCL Movetime MT48 : टीसीएल ने खास बच्चों के लिए अपनी नई स्मार्टवॉच, Movetime MT48 लॉन्च की है। यह उन परिवारों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो क्रिएटिविटी से समझौता किए बिना सुरक्षा और कनेक्टिविटी चाहते हैं। Movetime MT48 स्मार्टवॉच में वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे पैरेंट्स जब चाहे अपने बच्चों से वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं।

Movetime MT48 वॉच में लोकेशन शेयरिंग समेत कई एडवांस फीचर्स से लोडेड है। Movetime MT48 कीमत और क्या है खास, चलिए जानते हैं…

कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने फिलहाल Movetime MT48 को यूरोप में लॉन्च किया है जहां इसकी कीमत €150 (करीब 15,500 रुपये) है। कंपनी ने कहा कि Movetime MT48 वॉच अक्टूबर के अंत में जर्मनी, यूके, स्पेन, इटली और फ्रांस जैसे बाजारों में भी उपलब्ध हो जाएगी और स्थानीय सर्टिफिकेशन पूरा हो जाने के बाद इसे अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उतारा जाएगा। Movetime MT48 स्मार्टवॉच को गैलेक्टिक ब्लू, कॉस्मिक पिंक, लूनर क्रीम और नेबुला ग्रे जैसे कलर्स में उतारा गया है।

Movetime MT48 की खासियतें

चलिए अब एक नजर डालते हैं Movetime MT48 स्मार्टवॉच की खासियत पर। Movetime MT48 वॉच में रियल टाइम सटीक लोकेशन ट्रैकिंग के लिए डुअल बैंड जीपीएस (L1+L5) का सपोर्ट मिलता है। जो भीड़भाड़ वाले माहौल में भी विश्वसनीय ढंग से काम करता है।

पैरेंट्स टीसीएल कनेक्ट ऐप में कस्टम सेफ जोन बना सकते हैं, लाइव लोकेशन डेटा की निगरानी कर सकते हैं, और अगर बच्चा किसी स्पेसिफिक क्षेत्र से बाहर निकलता है तो तुरंत अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। Movetime MT48 डिवाइस में एक डेडिकेटेड SOS बटन भी है, जिससे बच्चे इमरजेंसी अलर्ट भेज सकते हैं और पैरेंट्स के साथ अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं।

यह Movetime MT48 वॉच वीडियो कॉल, VoLTE वॉयस कॉल, इंस्टेंट मैसेजिंग और सुरक्षित फोटो शेयरिंग के लिए फुल 4G सपोर्ट के साथ आती है। Movetime MT48 स्मार्टवॉच वॉयस और टेक्स्ट मैसेजिंग के साथ-साथ “शेक टू ऐड” फ्रेंड फीचर को भी सपोर्ट करती है, जिसके लिए पैरेंट्स की अनुमति आवश्यक है।

सुरक्षा के लिहाज से, प्राइवेसी और डेटा मैनेजमेंट GDPR, ISO 27701 और ISO 27001 स्टैंडर्ड्स का पालन करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सभी बातचीत सुरक्षित और गोपनीय रहें।

बैटरी और डिजाइन की बात

बैटरी लाइफ की बात करें तो, कंपनी का कहना है कि Movetime MT48 एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन तक चलती है और सात दिनों का स्टैंडबाय टाइम देती है। इसमें 900 एमएएच की बैटरी लगी है। Movetime MT48 स्मार्टवॉच IP68 और 2ATM वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आती है, जो इसे तैराकी, बारिश से बचाती है।

टीसीएल Movetime MT48 के स्कूल टाइम मोड के साथ डिजिटल वेलनेस पर फोकस कर रहा है। पैरेंट्स अपने स्मार्टफोन से इस मोड को एक्टिवेट करके पढ़ाई के दौरान गेम्स, ग्रुप चैट और नोटिफिकेशन ब्लॉक कर सकते हैं, जबकि SOS एक्सेस उपलब्ध रहता है। Movetime MT48 का कम्पैनियन ऐप पैरेंट्स को डेली रूटीन, अलार्म और हेल्दी आदतों के रिमाइंडर भी सेट करने की सुविधा देता है।

क्रिएटिविटी के लिए स्पेशल फीचर्स

Movetime MT48 वॉच एक AI इमेज क्रिएटर और मोशन-ट्रिगर वॉच फेस को सपोर्ट करता है, जिससे बच्चों को खुद को अभिव्यक्त करने के लिए मजेदार टूल मिलते हैं। Movetime MT48 डिवाइस बच्चों को स्टेप ट्रैकर के जरिए सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित करता है और कस्टम वॉलपेपर के जरिए उन्हें वॉच को पर्सनलाइज्ड करने की सुविधा देता है।

Leave a Comment