देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Aparajita Plant Vastu : मां लक्ष्मी को प्रिय है अपराजिता की बेल, जानें कैसे बनती है धन और सौभाग्य का कारण

By Rajat Sharma

Published on:


Aparajita Plant Vastu : वास्तु शास्त्र में घर की शांति और समृद्धि के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि जिस तरह से घर के अंदर चीजों को रखा जाता है और किस दिशा में सजावट की जाती है, उसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है।

खासकर पौधों का घर की ऊर्जा पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इन्हीं पौधों में से एक है विष्णुप्रिया पौधा, जिसे अपराजिता भी कहा जाता है। यह पौधा सफेद और नीले दोनों रंगों में मिलता है।

वास्तु के अनुसार अगर घर में नीले रंग की अपराजिता लगाई जाए तो इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सिर्फ इतना ही नहीं, अपराजिता की एक विशेष बेल भी होती है, जिसे लोग धन बेल के नाम से जानते हैं। मान्यता है कि जैसे-जैसे यह बेल बढ़ती है, वैसे-वैसे घर में धन, बरकत और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

यही कारण है कि आजकल लोग इसे अपने आंगन, बालकनी या गार्डन में लगाना पसंद करते हैं।

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में खुशहाली और लक्ष्मी का वास बना रहे, तो विष्णुप्रिया पौधा आपके लिए बेहद शुभ माना जाता है।

Leave a Comment