Oppo F31 Series 5G : ओप्पो अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज का नाम Oppo F31 Series 5G है। Oppo F31 Series 5G के फोन 15 सितंबर 2025 को लॉन्च होंगे। कंपनी इस Oppo F31 Series 5G को ‘ड्यूरेबल चैंपियन’ की टैगलाइन से प्रोमोट कर रही है।
अभी तक कंपनी ने सिर्फ लॉन्च डेट ही बताई है, बाकी कोई डिटेल शेयर नहीं की। लेकिन इसी बीच टिपस्टर पारस गुगलानी ने Oppo F31 Series 5G के तीन अपकमिंग फोन- Oppo F31, Oppo F31 Pro और Oppo F31 Pro Plus के फीचर्स लीक कर दिए हैं। इससे यूजर्स की एक्साइटमेंट आसमान छू रही है।
लीक के मुताबिक, Oppo F31 Series 5G के ये फोन वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आएंगे और इनकी बैटरी 7000mAh की होगी। आइए जानते हैं इनके बारे में डिटेल।
इन धांसू फीचर्स के साथ आ सकते हैं Oppo F31 Series 5G के फोन
लीक के अनुसार, Oppo F31 में कंपनी 6.57 इंच का डिस्प्ले देगी। यह AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। Oppo F31 में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।
प्रोसेसर के तौर पर इसमें Dimensity 6300 चिपसेट होगा। कैमरा की बात करें तो मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का और सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा। Oppo F31 IP68, IP69 और IP66 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आएगा। बैटरी 7000mAh की है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Oppo F31 Pro 5G के बारे में टिपस्टर ने बताया कि यह भी 6.57 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज होगा। प्रोसेसर Dimensity 7300 Energy का होगा। फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी 7000mAh की है और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। Oppo F31 Pro 5G भी IP66, IP68 और IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आएगा।
अब बात Oppo F31 Pro Plus 5G की। टिपस्टर के अनुसार, यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। प्रोसेसर Snapdragon 7 Gen 3 का होगा। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। बैटरी 7000mAh की है और 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Oppo F31 Pro Plus 5G भी IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा। Oppo F31 Series 5G के ये तीनों फोन अल्ट्रा स्लिम डिजाइन और 360 डिग्री आर्मर बॉडी के साथ आएंगे।











