देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

गंगोत्री हाईवे पर बुजुर्गों के लिए ‘देवदूत’ बनी पुलिस, भूस्खलन क्षेत्र सुरक्षित पार कराया

By Rajat Sharma

Published on:

उत्तरकाशी (रॉबिन वर्मा) : लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू और नालूपानी के पास क्षतिग्रस्त हो गया है। जिला प्रशासन ने वाहनों को धौंतरी-लम्बगांव-चम्बा मार्ग से मोड़ दिया है।

Advertisement

5 सितंबर 2025 को धरासू भूस्खलन जोन पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे यातायात निरीक्षक संजय रौथाण और उनकी टीम ने एक सराहनीय कार्य किया। इस दौरान, चिन्यालीसौड़ जा रहे कुछ बुजुर्ग और बीमार यात्री मार्ग की खराब स्थिति देखकर चिंतित हो गए।

पुलिस टीम ने तुरंत उनकी मदद की। यातायात निरीक्षक संजय रौथाण ने अपनी टीम के साथ उन्हें सहारा देकर सावधानीपूर्वक भूस्खलन क्षेत्र पार कराया और सुरक्षित दूसरी ओर पहुँचाया।

पुलिस की इस तत्परता और मानवीयता ने न केवल बुजुर्गों की चिंता दूर की, बल्कि उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य की ओर जाने में भी मदद की। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने पुलिस के इस कार्य की खूब सराहना की है।

Leave a Comment