Cheap LED TV : क्या आप अपने घर के लिए नया LED TV खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट कम है? चिंता मत कीजिए! हम आपके लिए लाए हैं तीन ऐसे धमाकेदार LED TV ऑप्शन, जिनकी कीमत 12,000 रुपये से भी कम है। ये टीवी 32 से 40 इंच के साइज में उपलब्ध हैं और सबसे सस्ता टीवी सिर्फ 6899 रुपये में मिल रहा है।
खास बात ये है कि ये दाम बिना किसी ऑफर के हैं! इन LED TV में आपको शानदार डिस्प्ले और दमदार साउंड क्वालिटी मिलेगी, जो आपके एंटरटेनमेंट को और मजेदार बना देगी। तो चलिए, इन LED TV के बारे में विस्तार से जानते हैं।
VW 32 इंच LED TV
अगर आप कम बजट में शानदार LED TV ढूंढ रहे हैं, तो VW 80 cm (32 inches) Frameless Series HD Ready LED TV VW32A आपके लिए परफेक्ट है। इसकी कीमत Amazon India पर सिर्फ 6899 रुपये है। इस LED TV का फ्रेमलेस डिजाइन इसे प्रीमियम लुक देता है।
इसमें HD Ready डिस्प्ले है, जो 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है, यानी आपको क्रिस्प और क्लियर पिक्चर क्वालिटी मिलेगी। साउंड की बात करें तो VW LED TV में 20 वॉट का पावरफुल ऑडियो आउटपुट है, जो आपके मूवी और गेमिंग एक्सपीरियंस को शानदार बनाएगा।
NU 32 इंच स्मार्ट Google TV
अगर आप स्मार्ट LED TV चाहते हैं, तो NU 80 cm (32 Inches) New 2025 Borderless Series 720p HD Smart Google TV LED32HGNX आपके लिए शानदार विकल्प है। Amazon India पर इसकी कीमत 10,999 रुपये है। इसका बॉर्डरलेस डिजाइन देखते ही बनता है। 60Hz रिफ्रेश रेट वाला HD Ready डिस्प्ले वाइब्रेंट विजुअल्स देता है।
साउंड के लिए इसमें 10 वॉट के दो स्पीकर हैं, जो Dolby Digital Plus के साथ आते हैं। यानी, साउंड इतना दमदार है कि आप मूवी थिएटर जैसा फील घर पर ही पाएंगे। यह LED TV Android 11 OS पर चलता है और इसमें 1.5GB रैम के साथ 8GB इंटरनल स्टोरेज भी है।
VW 40 इंच QLED TV
अगर आप थोड़ा बड़ा स्क्रीन चाहते हैं, तो VW (Visio World) 101 cm (40 inches) OptimaX Series Full HD Smart QLED Android TV VW40AQ1 आपके लिए बेस्ट है। इसकी कीमत 11,999 रुपये है। इस LED TV में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ Full HD डिस्प्ले है, जो 178 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ आता है।
यानी, आप किसी भी कोने से टीवी देखें, पिक्चर क्वालिटी शानदार रहेगी। साउंड के लिए इसमें 24 वॉट के बॉक्स स्पीकर हैं, जो स्टीरियो साउंड देते हैं। यह LED TV क्वॉड कोर प्रोसेसर पर चलता है और Miracast फीचर के साथ आता है, जिससे आप अपने फोन की स्क्रीन को आसानी से टीवी पर कास्ट कर सकते हैं।











