Samsung Galaxy A35 5G : अगर आप फ्लिपकार्ट की पिछली सेल में Samsung के फोन पर धमाकेदार डिस्काउंट से चूक गए थे, तो अब आपके लिए खुशखबरी है।
फ्लिपकार्ट पर 30 अगस्त से बिग बचत डेज सेल शुरू हो चुकी है, जो 3 सितंबर तक चलेगी। इस बंपर सेल में Samsung Galaxy A35 5G अपनी लॉन्च प्राइस से 10,000 रुपये सस्ते में मिल रहा है।
इस फोन के 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की लॉन्च प्राइस 33,999 रुपये थी, लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर यह सिर्फ 23,999 रुपये में उपलब्ध है।
इसके अलावा, Samsung Galaxy A35 5G पर 5% तक का कैशबैक भी मिल रहा है। अगर आपके पास पुराना फोन है, तो एक्सचेंज ऑफर के तहत आप इसे 17,500 रुपये तक और सस्ता कर सकते हैं। लेकिन ध्यान दें, एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाली छूट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रांड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगी।
Samsung Galaxy A35 5G की खासियतें क्या हैं?
Samsung Galaxy A35 5G एक दमदार स्मार्टफोन है, जिसमें 6.6 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है, जो तेज और स्मूथ अनुभव देता है।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 5MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
पावरफुल बैटरी और टॉप सिक्योरिटी
Samsung Galaxy A35 5G में 5000mAh की दमदार बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें, तो यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और ब्लूटूथ 5.3 जैसे ऑप्शन हैं।
इस फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल में Samsung Galaxy A35 5G को इतने सस्ते दाम में खरीदने का मौका बार-बार नहीं मिलेगा। तो देर न करें, आज ही इस शानदार डील का फायदा उठाएं!











