देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Salt Water Health Benefits : वजन कम करने के लिए नमक वाला पानी है बेस्ट नेचुरल ड्रिंक

By Rajat Sharma

Published on:


Salt Water Health Benefits : नमक हमारे रोजमर्रा के खानपान का एक अहम हिस्सा है। बिना नमक का खाना अक्सर फीका लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।

डॉक्टर भी हमेशा सलाह देते हैं कि रोजाना सही मात्रा में नमक का सेवन करना चाहिए। आजकल सुबह-सुबह गुनगुने पानी में थोड़ा नमक मिलाकर पीने का चलन बढ़ा है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, खाली पेट नमक वाला पानी पीने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

शरीर की हाइड्रेशन बनाये

गुनगुने पानी में नमक मिलाकर पीने से शरीर दिनभर हाइड्रेट रहता है। इसमें मौजूद पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखते हैं।

बिजी लाइफस्टाइल के चलते हम अक्सर कम पानी पीते हैं, ऐसे में नमक वाला पानी सुबह पीना एक बेहतरीन उपाय हो सकता है।

हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती

नमक में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। रोज सुबह गुनगुने पानी में नमक मिलाकर पीने से हड्डियों और मांसपेशियों को ताकत मिलती है।

जोड़ों में दर्द की समस्या वाले लोग भी इसे नियमित रूप से पीकर फायदा उठा सकते हैं।

शरीर को डिटॉक्सिफाई करना

नमक वाला पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इससे किडनी और लीवर स्वस्थ रहते हैं और त्वचा में भी चमक आती है।

इसके अलावा, नियमित सेवन से मुंहासे, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।

पाचन शक्ति को बढ़ाना

सुबह नमक वाला पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करता है और पेट के पीएच लेवल को संतुलित रखता है।

पाचन सुधारने से मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है और वजन धीरे-धीरे नियंत्रित होता है।

Leave a Comment