देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Xiaomi 16 Series : आते ही धमाल मचाएंगे Xiaomi के ये धांसू फोन, कीमत और फीचर्स लीक

By Rajat Sharma

Published on:


Xiaomi 16 Series : टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल मचाने के लिए Xiaomi एक बार फिर तैयार है। खबरों की मानें तो कंपनी अपनी नई Xiaomi 16 Series लॉन्च करने की जोर-शोर से तैयारी कर रही है।

इस सीरीज में तीन शानदार मॉडल होंगे, और एक टिप्स्टर ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि Xiaomi 16 Series क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite 2 के साथ दुनिया में पहली बार पेश की जा सकती है। यानी ये फोन न सिर्फ तेज होंगे, बल्कि टेक्नोलॉजी का नया बेंचमार्क सेट करेंगे। आइए, इस धमाकेदार खबर के बारे में विस्तार से जानते हैं…

Snapdragon 8 Elite 2 के साथ Xiaomi 16 Series बनेगी गेम-चेंजर

मशहूर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर इस खबर को शेयर किया है, जिसे नोटबुकचेक ने सामने लाया। टिप्स्टर के मुताबिक, Xiaomi 16, Xiaomi 16 Pro और Xiaomi 16 Pro Max क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite 2 के साथ लॉन्च होने वाले दुनिया के पहले स्मार्टफोन हो सकते हैं। Xiaomi और क्वालकॉम के बीच पुराना और मजबूत रिश्ता रहा है, तो ये खबर चौंकाने वाली नहीं है। पहले भी Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप फोन्स में नए Snapdragon 8 सीरीज प्रोसेसर को सबसे पहले पेश किया है।

पहले भी दिखा चुकी है दम, अब नया सरप्राइज

पिछले साल अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुई Xiaomi 15 सीरीज इसका शानदार उदाहरण है, जो Snapdragon 8 Elite के साथ आई थी। इस बार Xiaomi 16 Series में नया मॉडल Xiaomi 16 Pro Max भी शामिल होगा, जो कंपनी की एकदम नई पेशकश है। इतना ही नहीं, अफवाहों में ये भी कहा जा रहा है कि एक कॉम्पैक्ट मॉडल Xiaomi 16 Pro Mini भी आ सकता है। इस मिनी मॉडल में 6300mAh की दमदार बैटरी, वायरलेस चार्जिंग और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

कैमरा और डिजाइन में आएंगे बड़े बदलाव

Xiaomi 16 और Xiaomi 16 Pro में कैमरा डिपार्टमेंट में बड़े अपग्रेड की उम्मीद है। कंपनी इस सीरीज के साथ अपने प्रोडक्ट पोजिशनिंग में भी कुछ खास बदलाव करने जा रही है। हालांकि, अभी तक Xiaomi ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, इसलिए इन जानकारियों को पूरी तरह सच मानने से पहले थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

Leave a Comment