Sapna Chaudhary Dance : हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी जब भी स्टेज पर कदम रखती हैं, तो भीड़ खुद-ब-खुद दीवानी हो जाती है।
हाल ही में एक पुराना डांस वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें सपना ने ऐसा डांस किया कि लोग काबू में ही नहीं आए।
स्टेज पर सपना ने मटकाई कमर, बेकाबू हुई भीड़
इस वायरल वीडियो में सपना चौधरी ने अपने सुपरहिट गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ पर परफॉर्म किया। जैसे ही सपना ने कमर मटकानी शुरू की, वहां मौजूद लोग झूमने लगे।
माहौल इतना गरम हो गया कि कुछ लोग कुर्सियों पर चढ़ गए तो कुछ स्टेज के पास पहुंचने की कोशिश करने लगे।
क्यों चलने लगी लाठियां?
वीडियो में साफ नजर आता है कि भीड़ को काबू में रखने के लिए पुलिसवालों को लाठियां चलानी पड़ीं। लोग सपना की एक झलक पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार थे।
किसी के हाथ में कुर्सी थी तो कोई डांस फ्लोर के बिल्कुल करीब जाने की कोशिश कर रहा था।
यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ रहा है सपना का वीडियो
ये डांस वीडियो ‘सोनोटेक मस्ती’ यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था और अब तक इसे 56 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
यह वीडियो लगभग एक साल पुराना है, लेकिन सपना के फैंस इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।
सपना चौधरी का स्टेज परफॉर्मेंस हमेशा कुछ नया लेकर आता है। लोग दूर-दूर से सिर्फ उनके ठुमके देखने आते हैं।
चाहे बारिश हो या कड़ाके की ठंड, सपना का शो देखने के लिए भीड़ टूट पड़ती है। यही वजह है कि सपना के डांस वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं।







