Bhojpuri Latest Song : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और ट्रेंडिंग क्वीन शिल्पी राज की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर छा गई है।
इन दोनों का नया गाना ‘दिलवा चोरी कै के’ जैसे ही रिलीज़ हुआ, वैसे ही यूट्यूब पर वायरल हो गया। 29 जून को ग्लोबल म्यूज़िक जंक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ यह सॉन्ग कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज़ और लाइक्स बटोर चुका है।
Amrapali Bhojpuri Song : आम्रपाली दुबे की प्यारी स्माइल पर फिदा हुए निरहुआ, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
फैंस बोले – “ट्रेंडिंग स्टार वापस आ गया है!”
खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज़ में यह रोमांटिक और एनर्जेटिक गाना लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि महज़ 2 घंटे में इसे 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
कमेंट सेक्शन में फैंस तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “ट्रेंडिंग स्टार फिर से छा गए भाई!” तो वहीं किसी ने कहा, “ये गाना ‘नथुनिया’ से भी आगे जाएगा”।
सिर्फ गाना नहीं, एक परफॉर्मेंस का तूफान
इस गाने में जहां शिल्पी राज की आवाज़ में मिठास है, वहीं खेसारी लाल यादव का दमदार अभिनय इसे और भी खास बना रहा है।
गाने के लिरिक्स लिखे हैं नितेश ठाकुर ने, जबकि संगीत दिया है शंकर सिंह ने। एडिटिंग की ज़िम्मेदारी आनंद कुमार (संतु) ने बख़ूबी निभाई है।
खेसारी-शिल्पी की जोड़ी फिर बनी हिट
हर बार की तरह इस बार भी खेसारी और शिल्पी की जोड़ी ने साबित कर दिया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में इनका जलवा बरकरार है। देशभर के दर्शक खासकर यूपी, बिहार और दिल्ली जैसे राज्यों से जबरदस्त रिस्पॉन्स दे रहे हैं।
कुछ ही घंटों में लाखों का प्यार
रिलीज़ के कुछ घंटों में ही यह गाना यूट्यूब पर लाखों बार देखा जा चुका है। ट्रेडिंग की रेस में भी ये गाना तेजी से आगे बढ़ रहा है।
ऐसा लग रहा है कि ‘दिलवा चोरी कै के’ आने वाले दिनों में रिकॉर्ड तोड़ व्यूज़ की गिनती में शामिल हो जाएगा।







