देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Khesari-Sapna Choudhary Dance : सपना और खेसारी का जबरदस्त डांस कॉम्बो वायरल, हरियाणा-बिहार में मचा तहलका

By Rajat Sharma

Updated on:


Khesari-Sapna Choudhary Dance : हरियाणा की लोकप्रिय डांसर और गायिका सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अब केवल हरियाणवी गानों तक सीमित नहीं रहीं। उनकी पहचान अब भोजपुरी इंडस्ट्री और बॉलीवुड तक फैल चुकी है।

अब हाल ही में उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ नजर आ रही हैं।

Sapna Ka Dance : देसी लुक में सपना चौधरी का धमाकेदार डांस, कमर मटकाते हुए वायरल हुई वीडियो

ये वीडियो हरियाणवी गाने ‘मटक-मटक’ का है, जिसमें दोनों की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने फैंस को दीवाना बना दिया है।

वीडियो में सपना चौधरी अपनी जलेबी जैसी कमर मटकाती नजर आ रही हैं, वहीं खेसारी लाल का देसी अंदाज़ लोगों को खूब भा रहा है।

हरियाणा से बिहार-यूपी तक छाया ‘मटक-मटक’

यह गाना केवल हरियाणा तक सीमित नहीं रहा। यूपी और बिहार के दर्शक भी इस गाने को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं।

सपना और खेसारी की जोड़ी ने मानो लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर इस डांस वीडियो की खूब तारीफ हो रही है।

गाने में सपना ने पारंपरिक हरियाणवी ड्रेस पहन रखी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं खेसारी लाल यादव हरियाणवी लुक में नजर आ रहे हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया है।

विश्वजीत चौधरी ने दी गाने को दमदार आवाज

‘मटक-मटक’ गाने को अपनी सुरीली आवाज दी है हरियाणा के जाने-माने सिंगर विश्वजीत चौधरी ने। गाने के बोल लिखे हैं आमीन बरोधी ने और संगीत दिया है गुलशन म्यूजिक ने।

इस गाने को यूट्यूब पर अब तक ढाई करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

डांस, म्यूजिक और स्टार पॉवर का ये जबरदस्त कॉम्बिनेशन दर्शकों को खूब भा रहा है।

Leave a Comment