Sapna Choudhary Dance : सपना चौधरी एक ऐसा नाम जिसे आज किसी पहचान की ज़रूरत नहीं। उनकी डांस परफॉर्मेंस का जादू ऐसा है कि लोग उन्हें देखने के लिए दूर-दूर से खिंचे चले आते हैं।
हरियाणा की इस डांसिंग क्वीन का एक पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
Sapna Choudhary Dance : स्टेज पर सपना चौधरी का डांस देख फैंस हुए दीवाने, देखें वायरल वीडियो
इस वायरल वीडियो में सपना ‘बदली-बदली लागे’ जैसे मशहूर हरियाणवी गाने पर स्टेज पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में उन्होंने पीले रंग का ट्रेडिशनल सूट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रही हैं। सपना की अदाएं देखकर फैंस एक बार फिर उनके दीवाने हो गए हैं।
यह वीडियो साल 2022 में ‘Sapna Entertainment’ नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था, लेकिन आज भी इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है।
अब तक इस वीडियो को 34 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, और हर गुजरते पल के साथ इसके व्यूज में इजाफा हो रहा है।
बताया जा रहा है कि ये कार्यक्रम राजस्थान के किसी इलाके में हुआ था, जहां सपना ने मंच पर अपने डांस से सभी का दिल जीत लिया।
फैंस वीडियो पर लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनके अंदाज़ की सराहना कर रहे हैं।







