EMI vs Rent: मेट्रो सिटी में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ा सवाल हमेशा परेशान करता है – क्या अपना घर खरीदना सही है या किराए पर रहना बेहतर? एक तरफ घर खरीदने की चाहत में मोटी EMI (Home Loan EMI) का बोझ उठाना पड़ता है, तो दूसरी तरफ किराए पर रहकर पैसे बचाना और निवेश करना (Mutual Funds, SIP) एक समझदारी भरा कदम लगता है।
इस सवाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, जब एक रेडिट यूजर ने इस मुद्दे पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट ने न सिर्फ बहस छेड़ दी, बल्कि लोगों को अपने फाइनेंशियल फैसलों पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर दिया।
EMI का बोझ या किराए की आजादी?
रेडिट यूजर ने अपनी पोस्ट में बताया कि मुंबई, दिल्ली या बेंगलुरु जैसे मेट्रो शहरों में एक साधारण 2BHK फ्लैट की कीमत कम से कम 1.5 करोड़ रुपये है। अगर आप 20% डाउन पेमेंट (Down Payment) यानी 30 लाख रुपये भी दे दें, तो 1.2 करोड़ का लोन (Home Loan) लेना पड़ता है। मौजूदा ब्याज दरों के हिसाब से हर महीने करीब 80,000 रुपये की EMI (Home Loan EMI) चुकानी पड़ती है।
यह EMI 20 साल या उससे ज्यादा समय तक चल सकती है। यूजर ने साफ कहा कि इस दौरान आप फ्लैट की असल कीमत से कहीं ज्यादा पैसा सिर्फ ब्याज के रूप में चुका देते हैं। मतलब, लोन खत्म होने तक आप असल में बैंक के किराएदार ही रहते हैं!
किराए पर रहकर निवेश करें, बनें स्मार्ट
यूजर ने एक और रास्ता सुझाया। उन्होंने कहा कि मेट्रो शहरों में इतने महंगे फ्लैट को आप 30,000 से 35,000 रुपये के किराए पर ले सकते हैं। यानी हर महीने 40,000 से 50,000 रुपये की बचत हो सकती है। इस पैसे को आप म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds), SIP या शेयर मार्केट (Stock Market) में निवेश कर सकते हैं।
10-15 साल में यह निवेश आपको शानदार रिटर्न दे सकता है। सबसे बड़ी बात, अगर आपकी नौकरी चली जाए या कोई आर्थिक संकट आए, तो किराए पर रहने वाले लोग EMI (Home Loan EMI) के दबाव से बचे रहते हैं, जो घर खरीदने वालों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
सोशल मीडिया पर बहस की बाढ़
इस रेडिट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। हजारों लोगों ने अपनी राय दी। कुछ यूजर्स ने यूजर की बात से पूरी तरह सहमति जताई। उनका कहना था कि आज के दौर में फाइनेंशियल सेफ्टी (Financial Safety) सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले घर खरीदना आसान था, लेकिन अब यह जोखिम भरा कदम बन चुका है।
वहीं, कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मेट्रो शहरों में 35,000 रुपये में अच्छा फ्लैट मिलना मुश्किल है। साथ ही, घर खरीदना सिर्फ पैसों का सौदा नहीं, बल्कि भावनात्मक सुरक्षा (Emotional Security) भी देता है।
बीच का रास्ता क्या है?
कई यूजर्स ने बीच का रास्ता सुझाया। उनका कहना था कि अगर घर खरीदना ही है, तो ऐसी प्रॉपर्टी चुनें, जिसकी EMI (Home Loan EMI) आपकी सैलरी का 40-50% से ज्यादा न हो। अगर मेट्रो सिटी में घर लेना मुमकिन न हो, तो टियर-2 या टियर-3 शहरों में छोटा फ्लैट खरीदकर भविष्य के लिए निवेश (Property Investment) करें। इससे आपके पास प्रॉपर्टी भी होगी और फाइनेंशियल तनाव भी कम रहेगा।











