देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

New Bhojpuri Song : भोजपुरी गाने में कल्लू और इस ग्लैमरस एक्ट्रेस की केमिस्ट्री ने मचाया तहलका, वीडियो हुआ वायरल

By Rajat Sharma

Updated on:


New Bhojpuri Song : भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री एक बार फिर गरमाई हुई है। अरविंद अकेला कल्लू का नया धमाकेदार गाना ‘कजरौटा’ आज यानी 4 जुलाई को सुबह 7 बजे रिलीज हुआ, और कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

Bhojpuri Song : खेसारी-यामिनी की केमिस्ट्री ने लगाई स्क्रीन पर आग, वीडियो देख फैंस हुए क्रेज़ी

गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ‘IVI Bhojpuri Movies’ यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इस गाने में कल्लू का स्टाइलिश लुक और मुस्कान खान का तूफानी डांस फैंस को दीवाना बना रहा है।

दोनों की केमिस्ट्री इतनी कमाल की है कि लोग बार-बार वीडियो देखकर एन्जॉय कर रहे हैं।

शिवानी सिंह की सुरीली आवाज़ बनी गाने की जान

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत है इसमें शिवानी सिंह की सुमधुर आवाज़, जिन्होंने अरविंद अकेला कल्लू के साथ मिलकर इस गाने को अपनी आवाज़ दी है।

शिवानी की सिंगिंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक फैन ने यूट्यूब पर लिखा – “इतने दिन बाद कल्लू भैया और शिवानी जी का गाना सुनकर मजा ही आ गया।”

दूसरे दर्शक ने लिखा – “आज कल जो नए हीरोइन आ रहे हैं, उनमें कल्लू जी भी पीछे नहीं हैं, उनका स्टाइल और एक्सप्रेशन टॉप क्लास है।”

सरगम आकाश का म्यूजिक बना गाने की जान

‘कजरौटा’ को सरगम आकाश ने खूबसूरत म्यूजिक से सजाया है। गाने की बीट्स, धुन और बैकग्राउंड स्कोर हर उस व्यक्ति को थिरकने पर मजबूर कर देता है, जो भोजपुरी संगीत को पसंद करता है।

वहीं, इस गाने के बोल लिखे हैं भागीरथ पाठक ने, जो सीधे दिल तक पहुंचते हैं।

गाने को बिहार और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सिर्फ कुछ घंटों में ही वीडियो को 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

फैंस का रिएक्शन: कमेंट्स में झलकता है प्यार

इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। हर कोई कल्लू और मुस्कान की जोड़ी की तारीफ करता नहीं थक रहा।

फैंस कह रहे हैं कि यह गाना आने वाले समय में मिलियन क्लब में शामिल हो जाएगा।

कहां देखें यह गाना?

अगर आपने अभी तक ये जबरदस्त गाना नहीं देखा है, तो अभी यूट्यूब पर ‘IVI BHOJPURI MOVIES’ चैनल पर जाएं और ‘कजरौटा’ देखिए।

गाने की शूटिंग, लोकेशन और कोरियोग्राफी भी कमाल की है।

Leave a Comment