देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

India Pakistan Match : क्रिकेट प्रेमियों को झटका, नहीं होगा भारत-पाक मैच

By Rajat Sharma

Updated on:


India Pakistan Match : बर्मिंघम में 20 जुलाई को होने वाला भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) का बहुप्रतीक्षित मुकाबला रद्द कर दिया गया है।

इस फैसले की वजह बनी शिखर धवन, हरभजन सिंह, इरफान पठान और सुरेश रैना जैसे भारतीय क्रिकेट दिग्गजों की नाम वापसी। अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद खिलाड़ियों ने यह कदम उठाया। यह मैच इंग्लैंड के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाना था, लेकिन अब प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी है।

आयोजकों ने इस मुकाबले को शेड्यूल करने के लिए माफी मांगी है। उनका कहना था कि हाल ही में दोनों देशों के बीच हुई दोस्ताना वॉलीबॉल सीरीज को देखते हुए यह मैच प्रशंसकों के लिए खुशी का मौका बन सकता था।

लेकिन, उन्होंने स्वीकार किया कि यह फैसला कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला साबित हुआ। आयोजकों ने कहा, “हमें खेद है कि हमारा निर्णय अनजाने में कुछ लोगों के लिए असहज स्थिति पैदा कर गया।”

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस मुकाबले से हटने का फैसला 11 मई को ही ले लिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर आयोजकों को भेजा अपना ईमेल साझा करते हुए लिखा, “मैं अपने देश को सबसे ऊपर मानता हूं। मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए मैंने यह फैसला लिया है।” धवन का यह बयान प्रशंसकों के बीच काफी चर्चा में रहा।

इसके साथ ही टूर्नामेंट के प्रायोजक ईज माई ट्रिप ने भी इस मुकाबले का विरोध किया। कंपनी ने साफ कहा कि वह पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच का हिस्सा नहीं बनेगी। ईज माई ट्रिप ने अपने बयान में कहा, “हमारे पांच साल के प्रायोजन समझौते के बावजूद, हम इस तरह के किसी भी आयोजन का समर्थन नहीं करेंगे।” इस विरोध के बाद आयोजकों पर दबाव बढ़ गया था, जिसके चलते आखिरकार यह मुकाबला रद्द करना पड़ा।

Leave a Comment