देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Faridabad News: होटल में मिला शव, प्रेमी गायब! पुलिस के सामने कई अनसुलझे सवाल

By Rajat Sharma

Updated on:


Faridabad News: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के आईपी कॉलोनी में एक होटल के कमरे में शुक्रवार को एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान दिल्ली के मोहन बाबा नगर निवासी 32 वर्षीय शीबा के रूप में हुई है।

उसके साथ कमरा बुक करने वाला युवक दीपक मौके से फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दीपक की तलाश शुरू कर दी है। युवती की मां ने दीपक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

सेक्टर-31 थाना पुलिस को दोपहर में होटल से सूचना मिली कि एक कमरे में ठहरी युवती दरवाजा नहीं खोल रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो शव बेड पर अस्त-व्यस्त हालत में मिला।

शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया। होटल रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि शीबा गुरुवार दोपहर दीपक के साथ होटल आई थी। दीपक रात को ही वहां से चला गया था।

पुलिस ने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। मृतका की मां रजिया ने शिकायत में कहा कि उनकी बेटी किसी परिचित के साथ गई थी और वे चिंतित थीं।

पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दीपक के बारे में जानकारी जुटा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सच सामने आएगा।

Leave a Comment