देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Dehradun : किराए के मकान में बुलाकर लड़की का किया रेप, गर्भनिरोधक देकर गर्भपात भी कराया

By Rajat Sharma

Updated on:


एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि गर्भवती हो गई तो आरोपी गर्भनिरोधक गोलियां खिलाकर गर्भपात भी कराया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता के अनुसार वह हरजीत सिंह को काफी पहले से जानती थी। पिछले साल हरजीत ने उसे रेसकोर्स स्थित अपने किराए के मकान में बुलाया। यहां पर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

हरजीत ने उसे गर्भनिरोधक गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment