देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

देहरादून : अस्थाई अतिक्रमण पर चला दून पुलिस का डंडा

By Rajat Sharma

Published on:

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालो के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही मुख्य मार्गो/ फुटपाथों पर आवागमन बाधित काटने वाले 60 रेहड़ी/ठेली वालों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर किया 15 हज़ार रुपये का जुर्माना, भविष्य में पुनरावृत्ति करते हुए पाए जाने पर दी कड़ी कार्यवाही की चेतावनी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मुख्य मार्गो, फुटपाथों पर अस्थाई अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वालो के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का उल्लंघन कर अव्यवस्था फैलाने तथा यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले रेहड़ी/ठेली संचालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर 60 रेहड़ी/ठेली संचालकों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर 15000/- रुपये का जुर्माना किया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार के कृत्यों की पुनरावृत्ति करते हुए पैये जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Leave a Comment