देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

देहरादून में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने 22 उप-निरीक्षकों के किए तबादले

By Rajat Sharma

Published on:

देहरादून। देहरादून जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है।

एसएसपी देहरादून द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत जिले के 22 उप-निरीक्षक (SI) एवं अपर उप-निरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर उन्हें नवीन जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार उप-निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल को व०उ०नि० बसंतविहार से व०उ०नि० कैण्ट भेजा गया है, जबकि ओमप्रकाश को व०उ०नि० कैण्ट से व०उ०नि० बसंतबिहार स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में मनोहर सिंह रावत को व०उ०नि० थाना डोईवाला से व०उ०नि० थाना नेहरूकालोनी, राजीव धारीवाल को थाना सहसपुर से थाना बसन्तबिहार, मुकेश थलेडी को चौ०प्र० आईएसबीटी ऋषिकेश से व०उ०नि० पटेलनगर, प्रवीन पुण्डीर को व०उ०नि० थाना सहसपुर से थाना पटेलनगर और प्रमोद शाह को व०उ०नि० पटेलनगर से थाना कोतवाली नगर की कमान सौंपी गई है।

इसके अलावा पुलिस लाइन से दिनेश चमोली को चौ०प्र० आईएसबीटी ऋषिकेश भेजा गया है। थाना प्रेमनगर से रवि प्रसाद कवि और थाना कोतवाली नगर से अमन चड्ढा को एस०आई०एस० शाखा में स्थानांतरित किया गया है, वहीं एस०आई०एस० शाखा में तैनात रहे सोमवीर को थाना रायपुर तथा जसपाल गुंसाई को व०उ०नि० थाना सहसपुर नियुक्त किया गया है। थाना बसंतबिहार से मुकेश नेगी को थाना ऋषिकेश भेजा गया है।

ऋषिकेश क्षेत्र में चौ०प्र० त्रिवेणीघाट के विनेश कुमार को चौ०प्र० एम्स ऋषिकेश और चौ०प्र० एम्स ऋषिकेश के देवेन्द्र पंवार को चौ०प्र० त्रिवेणीघाट भेजा गया है।

वहीं पुलिस लाइन से सचिन पुण्डीर को व०उ०नि० थाना डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश कुमार को थाना प्रेमनगर से थाना रायवाला और जगदम्बा प्रसाद को थाना रायवाला से थाना प्रेमनगर भेजा गया है। इसके साथ ही चन्द्रशेखर नोटियाल को थाना विकासनगर से थाना प्रेमनगर स्थानांतरित किया गया है।

अपर उप-निरीक्षकों (ASI) में पुलिस लाइन में तैनात देवेन्द्र नेगी को थाना पटेलनगर और मनमोहन को थाना क्लेमेन्टटाउन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी आदेश में एक पूर्व स्थानांतरण को निरस्त भी किया गया है; इसके तहत उप-निरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट का दिनांक 8-9-26 के आदेश द्वारा थाना विकासनगर से थाना कैण्ट के लिए किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है।

एसएसपी ने स्थानांतरण सूची में शामिल सभी अधिकारियों को अविलंब अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

Leave a Comment