देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

सीएम धामी के सफल 5 वर्ष पूरे होने पर ऋषिकेश में जश्न, स्वयं सहायता समूहों को मिले 5-5 लाख रुपये के पुरस्कार

By Rajat Sharma

Published on:

ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में उमड़ा जनसैलाब, राज्यपाल और सीएम धामी ने ‘सेवा पखवाड़ा’ में बांटे करोड़ों के लाभ

उत्तराखंड के युवाओं को जापान में मिला 1 लाख का पैकेज, मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में किया सम्मानित

ऋषिकेश (ब्यूरो)। उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ महाशिविर में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शनिवार को आयोजित इस शिविर में करीब 20 हजार से अधिक नागरिकों की उपस्थिति दर्ज की गई, जिन्होंने पुष्पवर्षा कर दोनों शीर्ष नेताओं का स्वागत किया।

इस मौके पर जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफलतम 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें बधाई दी। इस महाशिविर का मुख्य उद्देश्य देहरादून, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल जनपदों के विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बिठाकर आम जनता की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करना था। ‘इंटीग्रेटेड एफर्ट’ यानी एकीकृत प्रयास के तहत लगाए गए इन स्टॉलों पर 3.5 हजार से अधिक लोगों को सीधे तौर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ट्रांसफर किया गया।

शिविर में लगे विशाल स्वास्थ्य कैंप में गंभीर और पुरानी बीमारियों से पीड़ित कुल 1009 मरीजों की मुफ्त जांच की गई और उन्हें दवाइयां दी गईं। इसमें विशेषता के आधार पर 212 हड्डी रोग, 70 स्त्री रोग और 81 आंख, कान व गले के मरीजों का इलाज किया गया। साथ ही, 13 बच्चों का अनिवार्य टीकाकरण हुआ, 15 आयुष्मान कार्ड जारी किए गए, 20 आभा कार्ड बनाए गए, जबकि मौके पर 95 एक्स-रे और 70 ब्लड टेस्ट भी मुफ्त किए गए।

आयुष विभाग ने भी अपनी उपयोगिता साबित करते हुए 310 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त आयुर्वेदिक और यूनानी औषधियां बांटीं। इसके अलावा, समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग श्रेणी के 75 पात्रों की पेंशन मौके पर ही मंजूर कर दी।

शिविर में पहुंचे 23 दिव्यांगजनों के ऑनलाइन दिव्यांगता प्रमाण पत्र पंजीकृत किए गए, 10 लोगों को यूडीआईडी कार्ड मिले और 280 दिव्यांगों को जरूरी सहायक उपकरण बांटे गए।

कृषि, उद्यान, उद्योग, डेयरी, मत्स्य पालन, रेशम, पशुपालन और लीड बैंक जैसे महत्वपूर्ण विभागों ने आर्थिक विकास से जुड़ी योजनाओं के तहत 1200 से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज्य में जमीनी स्तर पर बेहतरीन काम करने वाले लघु उद्योगों, स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागीय लाभार्थियों को मंच से सम्मानित किया।

सहकारिता विभाग के तहत पंजीकृत पांच महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड के लिए मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के चेक सौंपे। इसी क्रम में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण पाने वाले अल्मोड़ा, देहरादून और टिहरी जनपद के तीन युवाओं को जापान में रोजगार मिलने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मानित किया गया।

इन युवाओं को जापान में लगभग 1 लाख रुपये प्रति माह के सैलरी पैकेज पर नौकरी मिली है, जिसे राज्य के अन्य युवाओं के लिए रोल मॉडल बताया गया। अंत में मत्स्य विभाग के एक, उद्यान विभाग के एक, उद्योग विभाग के तीन और डेयरी विभाग के एक उत्कृष्ट लाभार्थी को भी उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement

Leave a Comment