देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

कानून व्यवस्था पर कांग्रेस के आरोप झूठ का पुलिंदा : चौहान

By Rajat Sharma

Published on:

महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा कवच देने वाले कानून नजीर

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कानून व्यवस्था पर महिला कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है, जबकि सीसे की तरह साफ है कि महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और हर तरह से सुरक्षा को लेकर धामी सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि उन्हे नकारात्मक पक्ष के बजाय महिला उत्थान की दिशा मे लिए गए निर्णयों को खुले दिल से स्वीकार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हित मे लिये गए निर्णय राज्य ही नही देश मे भी नजीर हैं।

चौहान ने कहा कि परिवार की धुरी महिलाओं के आर्थिक सुरक्षा के लिए लखपति दीदी एक उदाहरण है। राज्य मे मातृ शक्ति को क्षेतिज आरक्षण भी ऐतिहासिक है। स्वरोजगार की दिशा मे चलायी गयी योजनाओं का उन्हे प्रत्यक्ष लाभ हो रहा है। उनके सिर से घास का बोझ कम करने के लिए घसियारी योजना गतिमान है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश मे यूसीसी देश भर मे नजीर है। महोलाओं की सुरक्षा के लिए बना यह कानून उन्हे कवच उपलब्ध कराता है। इससे महिलाओं को धोखे मे रखकर उनके साथ शारीरिक, मानसिक अत्याचार भी संभव नही होगा। अपनी आइडी उजागर करनी ही होगी। इसके अलावा कठोर धर्मांतरण कानून के आने से धोखे से उनके साथ अन्याय आसान नही होगा।

चौहान ने कहा कि कानून व्यवस्था पर दुष्प्रचार कर रही कांग्रेस को इस तथ्य को ध्यान मे रखने की जरूरत है कि आज किसी अपराध मे नियमित रूप से रिपोर्ट दर्ज, विवेचना और आरोपों के आधार पर अब कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित होती है। जबकि कांग्रेस कार्यकाल मे रिपोर्ट दर्ज नही होती थी तो कार्यवाही दूर की कौड़ी होती थी। ऐसे तमाम उदाहरण है जब जनता रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर जनता सड़कों पर आंदोलन करती रही। राज्य मे बड़े स्तर पर सत्यापन की कारवाई चल रही है और इससे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों मे हड़कंप है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और कांग्रेस के खोखले आरोपों का कोई फर्क नही पड़ने वाला है।

Advertisement

Leave a Comment