देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

देहरादून : सुनील रतूड़ी की मौत का सच? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ‘हैंगिंग’ की पुष्टि, लेकिन गहराया रहस्य

By Rajat Sharma

Published on:

क्या थाने में खुदकुशी की? सुनील रतूड़ी केस में आया बड़ा अपडेट, फॉरेंसिक लैब भेजी गई विसरा रिपोर्ट

देहरादून। राजधानी के रायपुर थाने में हुई सुनील रतूड़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने एक अहम खुलासा किया है। डॉक्टरों के विशेष पैनल द्वारा किए गए परीक्षण में मौत का प्राथमिक कारण ‘हैंगिंग’ यानी फांसी लगाना बताया गया है। हालांकि, पुलिस इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी जल्दबाजी में नहीं है और मौत की कड़ियों को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों का सहारा ले रही है।

मृतक सुनील रतूड़ी के परिजनों ने पहले ही पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई थी। इसी दबाव और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने मृतक का बिसरा (Viscera) सुरक्षित कर लिया है। इसे जांच के लिए तत्काल फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजा जाएगा। बिसरा रिपोर्ट से यह साफ होगा कि मृत्यु से पहले सुनील के शरीर में कोई नशीला पदार्थ या जहर तो मौजूद नहीं था, जो इस केस की दिशा बदल सकता है।

रायपुर थाने के इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए अब ज्यूडिशियल इंक्वारी यानी मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। यह जांच एक स्वतंत्र मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी, जो थाने के भीतर मौजूद सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी समीक्षा करेंगे।

ताजा जानकारी के अनुसार, सुनील रतूड़ी को एक पेट्रोल पंप पर नशे की हालत में हंगामा करने और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी के आरोप में हिरासत में लिया गया था। पुलिस का दावा है कि थाने के लॉकअप में रहने के दौरान सुनील ने कंबल फाड़कर उसका फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव देखा गया था, जिसके बाद एसएसपी ने निष्पक्ष जांच के लिए रायपुर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया था।

Leave a Comment