देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Crime : युवती हत्याकांड में 3 दिन में SIT ने दाखिल की मजबूत चार्जशीट, 35 गवाहों के साथ रेरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी में कड़ी सजा की मांग

By Rajat Sharma

Updated on:

देहरादून (ब्यूरो): कोतवाली नगर क्षेत्र में 2 फरवरी को हुई एक युवती की नृशंस हत्या के मामले में देहरादून पुलिस ने रिकॉर्ड समय में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। एसएसपी देहरादून ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित कर जघन्य अपराध को ‘रेरेस्ट ऑफ रेयर’ श्रेणी में रखते हुए फास्ट ट्रैक ट्रायल और कठोरतम सजा सुनिश्चित करने का ऐलान किया है।

Advertisement

घटना के मुख्य आरोपी आकाश पुत्र कोमल राम (निवासी: 46-मन्नू गंज, खुडबुडा मौहल्ला, कोतवाली नगर) को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसआईटी ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम बुलाई, सीसीटीवी फुटेज खंगाले, चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज किए और अपराध में इस्तेमाल स्कूटी, चापड़, आरोपी के खून लगे कपड़े-जूते-हेलमेट व मृतका के वस्त्रों को फॉरेंसिक लैब भेजा। मृतका का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल ने किया।

एसएसपी देहरादून ने बताया, “यह संवेदनशील मामला था। SIT ने मात्र 3 दिनों में 35 गवाहों समेत ई-साक्ष्य आधारित मजबूत चार्जशीट तैयार कर अदालत में पेश की। हम फास्ट ट्रैक कोर्ट में कड़ी पैरवी करेंगे ताकि न्याय जल्द मिले।” पुलिस ने आरोपी के आने-जाने के रूट का चार्ट भी बनाया, जो केस को और मजबूत बनाता है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। यह मामला महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सख्ती का संदेश देता है। अदालत में सुनवाई शुरू होते ही अभियुक्त को फांसी जैसी सजा की मांग तेज हो गई है।

Leave a Comment