देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

देहरादून में रोड कटिंग की मनमानी पर प्रशासन का हाई वोल्टेज एक्शन : पिटकुल की अनुमति रद्द

By Rajat Sharma

Updated on:

XEN-ठेकेदार पर संगीन मुकदमा

Advertisement

देहरादून (रजत शर्मा)। शहर की सड़कों पर विद्युत केबल बिछाने के नाम पर हो रही मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के सख्त निर्देश पर पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की रोड कटिंग अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई। साथ ही, अधीक्षण अभियंता (XEN) और ठेकेदार के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मशीनरी जब्त कर ली गई।

एलआईसी भवन के पास भूमिगत केबल बिछाने के कार्य से रोजाना सैकड़ों लोग चोटिल हो रहे थे। उपजिलाधिकारी (न्याय) कुमकुम जोशी की अगुवाई वाली क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) ने आईएसबीटी क्रॉसिंग और सहारनपुर रोड माजरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने पाया कि 16 जनवरी से 15 फरवरी तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ही अनुमति थी, लेकिन उल्लंघन कर दिन में भी खुदाई हो रही थी। इससे यातायात ठप और नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई।

पिटकुल को साफ निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभावित स्थानों पर सड़कें तुरंत भराई जाएं और मूल स्थिति बहाल की जाए। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी, “शहर की सड़कों और जनता की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज होगी।” यह कदम देहरादून की बढ़ती शहरी समस्याओं पर प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है।

Leave a Comment