देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जन-कल्याणकारी योजना प्रचार में मीडिया समन्वय और संचार रणनीति को बनाया प्राथमिकता

By Rajat Sharma

Published on:

देहरादून। राज्य सूचना निदेशालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने निर्देश दिए कि सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी हर नागरिक तक प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाई जाए। उन्होंने जिला सूचना अधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया और पारंपरिक मीडिया दोनों माध्यमों से बेहतर समन्वय स्थापित कर जनता में सकारात्मक और सटीक सूचना प्रसारित करनी होगी।

महानिदेशक तिवारी ने कहा कि विभागीय कर्मचारियों को पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करते हुए सूचना के प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके तहत सरकारी योजनाओं की सफलताओं और जनहितकारी घटनाओं को प्रमुखता से उजागर किया जाएगा तथा अपुष्ट और भ्रामक जानकारी के प्रसारण से बचाव करना भी अनिवार्य होगा।

उन्होंने जिला स्तर पर मीडिया से तालमेल बढ़ाने, स्थानीय जनसंवाद को सशक्त बनाने और आपदा जैसी स्थितियों में शीघ्र और समन्वित सूचना वितरण के लिए एसओपी तैयार करने पर जोर दिया। साथ ही, प्रेस सेवा पोर्टल, फिल्म शूटिंग अनुमतियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाकर समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

श्री तिवारी ने बताया कि विभाग को नया स्वरूप देने के लिए पुनर्गठन प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, वहीं अधियाचन के माध्यम से खाली पदों को भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि बजट की कमी से कार्यालय कार्य प्रभावित नहीं होंगे और जिला सूचना कार्यालयों के भवन निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि खोजने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में संयुक्त निदेशक श्री के एस चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उप निदेशक श्री रवि बिजारनियां, श्री मनोज श्रीवास्तव सहित विभिन्न जिला सूचना अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Comment