देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

दिल्ली दौरे से लौटे Ganesh Godiyal, देहरादून में हुआ भव्य स्वागत

By Rajat Sharma

Updated on:


Ganesh Godiyal : कांग्रेस के नए उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज दिल्ली दौरे से देहरादून लौट आए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। हरक सिंह रावत के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता फूलमालाएं और नारे लगाते नजर आए। आज ही गणेश गोदियाल देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय में कार्यभार संभालेंगे।

इस खास मौके पर कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, दोनों सह प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहेंगे। माहौल में उत्साह साफ झलक रहा है!

गणेश गोदियाल का पॉलिटिकल करियर: जीत-हार का रोचक सफर

गणेश गोदियाल का राजनीतिक इतिहास काफी दिलचस्प है। वो पहले भी उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2002 में थैलीसैंण विधानसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। सबसे बड़ी बात – अपने डेब्यू चुनाव में ही भाजपा के दिग्गज रमेश पोखरियाल निशंक को धूल चटाई!

हालांकि 2007 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। 2012 में परिसीमन के बाद थलीसैंण श्रीनगर विधानसभा (पौड़ी) का हिस्सा बन गया। गणेश गोदियाल ने श्रीनगर से टिकट थामा और भाजपा के धन सिंह रावत को हराकर फिर जीत दर्ज की। इस जीत ने कांग्रेस में उनकी ताकत बढ़ा दी। पहले सतपाल महाराज के करीबी माने जाते थे, लेकिन महाराज के भाजपा जाने के बाद गोदियाल को पार्टी में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

2017 के चुनाव में फिर श्रीनगर से लड़े, लेकिन मोदी लहर के आगे नहीं टिक पाए। धन सिंह रावत ने उन्हें हरा दिया। 2021 में कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी – 22 जुलाई को उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष बनाया। लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव में श्रीनगर से फिर हार मिली, जिसके बाद अध्यक्ष पद भी छोड़ना पड़ा।

2024 में गढ़वाल लोकसभा सीट से लड़े, मगर भाजपा के अनिल बलूनी ने हराया। गणेश गोदियाल मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के कंडारस्यूं भहेड़ी गांव के रहने वाले हैं।

Leave a Comment