देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

ट्रिपल स्क्रीन के साथ आएगी Mahindra XUV 700, 7-सीटर SUV मार्केट में मचेगा हंगामा

By Rajat Sharma

Updated on:


Advertisement

Mahindra XUV 700 : अगले तीन-चार महीनों में भारत का 7-सीटर SUV मार्केट पहले से कहीं ज्यादा मजेदार और रोमांचक होने जा रहा है। जी हां, महिंद्रा, टाटा और निसान जैसे बड़े-बड़े ब्रांड अपनी नई 7-सीटर SUV लॉन्च करने की पूरी तैयारी में जुटे हैं।

इनमें इलेक्ट्रिक, पेट्रोल और फेसलिफ्टेड मॉडल्स शामिल हैं, जो तकनीक, डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में ग्राहकों को ढेर सारे ऑप्शन देने वाले हैं। अगर आप भी फैमिली के लिए बड़ी और कंफर्टेबल 7-सीटर SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए परफेक्ट है। चलिए, पूरी डिटेल्स जानते हैं!

Mahindra XEV 9S: इलेक्ट्रिक पावर का नया धमाल

महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लाइनअप को रफ्तार देने में लगी हुई है। इसी सीरीज में कंपनी जल्द ही एक प्रीमियम तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV लॉन्च करने वाली है – नाम है Mahindra XEV 9S। केबिन की शानदार लेआउट और फीचर्स के दम पर इसे फ्लैगशिप मॉडल कहा जा रहा है। डिजाइन की बात करें तो Mahindra XEV 9S का लुक XUV.e8 कॉन्सेप्ट से काफी मिलता-जुलता है।

ये महिंद्रा के INGLO स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बनी है, जो सेफ्टी और परफॉर्मेंस दोनों में टॉप क्लास है। टॉप वैरिएंट में Mahindra XEV 9S करीब 500 किमी की रियल-वर्ल्ड रेंज दे सकती है, यानी लंबी ट्रिप्स पर बिना टेंशन के घूमिए!

Tata Safari & Harrier Petrol: पेट्रोल पावर की एंट्री

टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर 7-सीटर SUV Tata Safari और Tata Harrier में पहली बार पेट्रोल इंजन का ऑप्शन ला रही है। ग्राहक लंबे समय से ये डिमांड कर रहे थे और अब उनकी विश पूरी होने वाली है। Tata Safari पेट्रोल में नया 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड Hyperion इंजन मिलेगा, जो करीब 168bhp पावर और 280Nm टॉर्क देगा।

Tata Safari और Tata Harrier दोनों में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन आएंगे, यानी ड्राइविंग का मजा दोगुना हो जाएगा। फैमिली ट्रिप्स के लिए Tata Safari पेट्रोल परफेक्ट चॉइस साबित होगी!

Mahindra XUV 700 Facelift: नया लुक, नई टेक

महिंद्रा की हिट 7-सीटर SUV Mahindra XUV 700 का फेसलिफ्ट वर्जन भी जल्द रोड पर दौड़ने वाला है। टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार स्पॉट किया जा चुका है। बाहर से हल्के-फुल्के अपडेट्स होंगे, लेकिन असली सरप्राइज अंदर है। नई Mahindra XUV 700 Facelift में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप आएगा, जो डैशबोर्ड को हाई-टेक बना देगा।

इसके अलावा ढेर सारे नए फीचर्स और टेक अपडेट्स भी पैक किए जाएंगे। ये फेसलिफ्टेड Mahindra XUV 700 अगले साल की शुरुआत में मार्केट में धूम मचाने आएगी।

Leave a Comment