Kia Sonet : किया इंडिया की अक्टूबर सेल्स का पूरा ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए एक बार फिर किया सोनेट ने कमाल कर दिया और नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा जमा लिया। सबसे खास बात ये रही कि टॉप-3 मॉडल्स किया सोनेट, किया कैरेंस और किया सेल्टोस ने इस साल की अपनी सबसे शानदार सेल्स दर्ज की।
इन्हीं की बदौलत कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ सेल्स हासिल की। बताते चलें कि कुल मिलाकर किया इंडिया ने 29,556 गाड़ियां बेचीं। किया के पोर्टफोलियो में कुछ इलेक्ट्रिक मॉडल्स भी हैं। आइए, आपको किया इंडिया का मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप दिखाते हैं।
किया इंडिया मॉडल वाइज सेल्स ब्रेकअप: अक्टूबर 2025
किया सोनेट की अक्टूबर 2025 में 12,745 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में किया सोनेट की 9,699 यूनिट बिकी थीं। यानी किया सोनेट की 3,046 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 31.41% की सालाना ग्रोथ मिली।
किया सोनेट का मार्केट शेयर 43.12% रहा। किया कैरेंस क्लाविस की अक्टूबर 2025 में 8,779 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में किया कैरेंस की 6,384 यूनिट बिकी थीं। यानी किया कैरेंस की 2,395 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 37.52% की सालाना ग्रोथ मिली। किया कैरेंस का मार्केट शेयर 29.7% रहा।
किया सेल्टोस की अक्टूबर 2025 में 7,130 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में किया सेल्टोस की 6,365 यूनिट बिकी थीं। यानी किया सेल्टोस की 765 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 12.02% की सालाना ग्रोथ मिली। किया सेल्टोस का मार्केट शेयर 24.12% रहा। किया सिरोस की अक्टूबर 2025 में 7,850 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में किया सिरोस की 785 यूनिट बिकी थीं।
किया सिरोस का मार्केट शेयर 2.66% रहा। किया कार्निवल की अक्टूबर 2025 में 116 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में किया कार्निवल की 255 यूनिट बिकी थीं। यानी किया कार्निवल की 139 यूनिट कम बिकीं और इसे 54.51% की सालाना डिग्रोथ मिली। किया कार्निवल का मार्केट शेयर 0.39% रहा।
किया EV9 की अक्टूबर 2025 में 1 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में किया EV9 की 0 यूनिट बिकी थीं। यानी किया EV9 की 1 यूनिट ज्यादा बिकीं। किया EV6 की अक्टूबर 2025 में 00 यूनिट बिकीं।
जबकि अक्टूबर 2024 में किया EV6 की 50 यूनिट बिकी थीं। यानी किया EV6 की 50 यूनिट कम बिकीं। इस तरह किया इंडिया ने अक्टूबर 2025 में कुल 29,556 यूनिट बेचीं। जबकि अक्टूबर 2024 में 22,753 यूनिट बिकी थीं। यानी कंपनी ने कुल 6,803 यूनिट ज्यादा बेची और उसे 29.9% की सालाना ग्रोथ मिली।











