Maruti Baleno : मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में बलेनो का नाम टॉप पर है। प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में भी बलेनो सबसे पॉपुलर मॉडल बना हुआ है। नवंबर में कंपनी बलेनो पर 47,000 रुपये तक का जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है।
सबसे ज्यादा फायदा बलेनो AMT वैरिएंट पर मिल रहा है, जबकि बलेनो CNG और पेट्रोल-मैनुअल ट्रिम्स पर कुल 42,000 रुपये तक के ऑफर हैं। बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत अभी 5.99 लाख से 9.10 लाख रुपये के बीच है। बाजार में बलेनो का मुकाबला टाटा अल्ट्रोज, हुंडई i20 और टोयोटा ग्लैंजा से होता है।
2025 बलेनो का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
2025 बलेनो में BS-VI कंप्लायंट 1.2-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन है, जो डुअलजेट और डुअल VVT टेक्नोलॉजी से लैस है। ये बलेनो को शानदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन माइलेज देता है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT (ऑटो गियर शिफ्ट) ऑप्शन उपलब्ध हैं। मारुति ने बलेनो के केबिन को और शांत बनाने के लिए NVH लेवल कम किया है। बलेनो पेट्रोल वैरिएंट का माइलेज 22-23 kmpl तक है।
सुजुकी की नई 2025 बलेनो अब ज्यादा अग्रेसिव डिजाइन के साथ और मजबूत लगती है। बलेनो में एयरोडायनामिक बॉडी, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, शार्प LED हेडलैम्प्स और स्टाइलिश DRLs हैं। पीछे ट्वीक किए LED टेल लैंप और अग्रेसिव बम्पर मिलते हैं। नए एलॉय व्हील बलेनो को चौड़ा स्टांस और प्रीमियम लुक देते हैं।
बलेनो का केबिन अंदर से पूरी तरह प्रीमियम फील देता है। हाई क्वालिटी मटेरियल, डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री इसे और आकर्षक बनाते हैं। इंफोटेनमेंट में 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करता है। बलेनो में आर्कमिस ट्यून्ड ऑडियो, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। सीटें भी कम्फर्ट के लिए परफेक्ट डिजाइन की गई हैं।
मारुति ने 2025 बलेनो को सेफ्टी में टॉप क्लास बनाया है। बलेनो में 6 एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, हिल-स्टार्ट असिस्ट के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX, मजबूत सेफ्टी प्लेटफॉर्म और हार्टेक जैसे फीचर्स हैं। इससे बलेनो की स्ट्रक्चरल सेफ्टी बेहतर हुई है और पैसेंजर्स पूरी तरह सेफ रहते हैं। बलेनो में बड़ा बूट स्पेस भी है। कलर ऑप्शन में नेक्सा ब्लू, स्प्लेंडिड सिल्वर, ग्रैंडियर ग्रे, आर्कटिक व्हाइट, ऑपुलेंट रेड और लक्स बेज जैसे शानदार शेड्स मिलते हैं।











