देश विदेश क्राइम उत्तराखंड मनोरंजन बिज़नेस ऑटो टेक्नोलॉजी खेल धर्म हेल्थ लाइफस्टाइल ई - पेपर

Bigg Boss 19 में शहबाज बदेशा ने कहा ‘बायस्ड’, गुस्से में फूट-फूटकर रोए

By Rajat Sharma

Published on:


Bigg Boss 19 : बिग बॉस 19 में हर दिन कुछ नया धमाका हो रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में मिड वीक एविक्शन ने सबको चौंका दिया, जहां मृदुल तिवारी घर से बाहर हो गए। उनके जाने से घर का माहौल उदास हो गया। लेकिन अब मेकर्स ने नया प्रोमो डाला है, जिसमें राशन टास्क का तूफान आया है। घरवाले शहबाज बदेशा बिग बॉस पर गुस्सा फूट पड़ा और उन्हें बायस्ड तक बोल डाला। आखिर शहबाज इतना गुस्सा क्यों हो गए? पूरा ड्रामा जानिए आगे!

घर में हुआ राशन टास्क

मेकर्स के नए प्रोमो में घरवालों के बीच राशन टास्क चल रहा है। इसमें कंटेस्टेंट्स को एक-एक करके ऐप रूम में बुलाया गया और राशन का ऑप्शन दिया गया। लेकिन बिग बॉस ने चाल चली और गौरव खन्ना को स्पेशल पावर थमा दी। बिग बॉस ने कहा कि गौरव खुद को छोड़कर पूरे घर को नॉमिनेट कर सकते हैं। गौरव ने तुरंत पावर यूज की, खुद को बचाया और बाकी सबको नॉमिनेशन में डाल दिया।

शहबाज ने क्या कुछ कहा?

गौरव के इस फैसले से घर में हंगामा मच गया। सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस पर भड़क उठे और बायस्ड कहने लगे। शहबाज बदेशा तो गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, ‘सीधा-सीधा अनफेयर खेल रहे हैं। एक काम करो गौरव को सीधा विनर ही बना दो। अपनी बहन की कसम खाकर कहता हूं अभी घर से बाहर निकलता हूं।’ इतना कहते-कहते शहबाज फूट-फूटकर रोने लगे। तान्या मित्तल ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की।

मृदुल का मिड वीक एविक्शन

दूसरी तरफ लेटेस्ट एपिसोड में लाइव ऑडियंस घर में घुसी। घरवालों ने एक-दूसरे पर जोक्स मारकर रोस्ट किया। परफॉर्मेंस को लाइव ऑडियंस को जज करना था और नंबर देने थे। कम नंबर वाले को घर से बाहर जाना था। रिजल्ट्स आए तो मृदुल तिवारी को सबसे कम वोट्स मिले और मिड वीक एविक्शन में वे बेघर हो गए।

Leave a Comment