Mahindra XUV400 : महिंद्रा ने नवंबर में अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर तगड़ा ऑफर दिया है और इसमें Mahindra XUV400 भी शामिल है। अगर आप Mahindra XUV400 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट टाइम है। इस महीने Mahindra XUV400 पर पूरे 3.25 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
जी हां, ये डिस्काउंट कैश में दिया जा रहा है, यानी सीधे जेब में फायदा! रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Mahindra XUV400 का पुराना स्टॉक जल्दी क्लियर करना चाहती है, इसलिए ये शानदार डील पेश की गई है।
Mahindra XUV400 को आप EC Pro 34.5kWh वैरिएंट, EL Pro FC 34.5kWh वैरिएंट और EL Pro FC 39.4kWh वैरिएंट में चुन सकते हैं। इनकी एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपए से शुरू होकर 17.69 लाख रुपए तक जाती है। लेकिन डिस्काउंट के बाद Mahindra XUV400 की कीमत और भी आकर्षक हो जाएगी। तो अगर आप इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, तो Mahindra XUV400 को मिस बिल्कुल न करें!
Mahindra XUV400 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
महिंद्रा ने Mahindra XUV400 के नए PRO वैरिएंट को EC PRO और EL PRO के नाम से लॉन्च किया है। ये नई Mahindra XUV400 पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश और टेक-लोडेड है। इसमें अपडेटेड डैशबोर्ड, डुअल टोन थीम और ढेर सारे नए फीचर्स दिए गए हैं। पुराना डैशबोर्ड और क्लाइमेट कंट्रोल पैनल अब ज्यादा प्रीमियम लगता है। पैसेंजर साइड में पियानो ब्लैक इंसर्ट के साथ स्टोरेज स्पेस भी मिलता है।
Mahindra XUV400 में 34.5 kWh बैटरी पैक के साथ 375 किमी की रेंज और 39.4 kWh बैटरी पैक के साथ 456 किमी की रेंज दी गई है। यानी लंबी ड्राइव पर भी कोई टेंशन नहीं! क्लाइमेट कंट्रोल को अपडेट करके XUV700 और Scorpio N जैसा बना दिया गया है। सेंट्रल AC वेंट्स को बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन के लिए रिपोजिशन किया गया है। स्टीयरिंग व्हील भी अब XUV700 जैसा ही लगता है।
केबिन में Mahindra XUV400 अब और भी लग्जरी फील देती है। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, डुअल जोन AC, रियर सीट के लिए टाइप-सी USB चार्जर और नए रियर AC वेंट्स शामिल हैं। साथ ही वायरलेस फोन चार्जिंग, सनरूफ, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। खास बात ये है कि Mahindra XUV400 में पहली बार पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है।
सेफ्टी के मामले में भी Mahindra XUV400 किसी से पीछे नहीं। इसमें 6 एयरबैग्स, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंबर (ESP) जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। तो कुल मिलाकर Mahindra XUV400 एक कंपलीट पैक िज है – स्टाइल, रेंज, फीचर्स और अब बंपर डिस्काउंट भी।











